Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    बांका के दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित सोमनाथ सिंह को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मुख्य आरोपित सचिन सिंह की तला ...और पढ़ें

    आरोपी सोमनाथ सिंह। फोटो- सोशल मीडिया

    आरोपी सोमनाथ सिंह। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. फरार आरोपित सोमनाथ सिंह बेगूसराय से गिरफ्तार।

    2. गोली लगने से जख्मी था आरोपित सोमनाथ सिंह।

    3. मुख्य आरोपित सचिन सिंह की तलाश जारी।

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। रतनपुर मकद्दुमा पंचायत के बलिया संथाली टोला दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन बड़ी सफलता मिली है। घटना का फरार आरोपित अठमाहा गांव निवासी सोमनाथ सिंह को पुलिस ने बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के दौरान सोमनाथ सिंह भी गोली लगने से जख्मी हो गया था और वारदात के बाद मौके से फरार होने में सफल रहा था। जख़्मी को दो गोली लगी है।

    तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित मुंगेर प्रमंडल के बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में इलाज करा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपित को बांका लाने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि देर शाम तक उसे अमरपुर थाना लाया जाएगा।

    ज्ञात हो कि जख्मी आरोपित के मुंगेर प्रमंडल के किसी जिले में इलाज कराने की आशंका को लेकर दैनिक जागरण ने बुधवार के अंक में 'स्कार्पियो से भागे बदमाश, मुंगेर प्रमंडल में इलाज होने की चर्चा' शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तेज करते हुए आरोपित को दबोच लिया।

    इधर, इस मामले के मुख्य आरोपित सचिन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह बता दे कि रविवार की देर शाम रतनपुर मकद्दुमा पंचायत के बलिया संथाली टोला के समीप अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव निवासी गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों युवकों को दो-दो गोलियां मारी गई थीं।

    खबरें और भी

    इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सोमनाथ सिंह की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उससे पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- सहरसा: बेंगलुरु जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत, घर पहुंचा शव तो पसरा मातम

    यह भी पढ़ें- भोजपुर के सहार में दिनदहाड़े मर्डर, जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या