Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईद से पहले बढ़ गए सेवइयों के दाम: 120 से 240 रुपये प्रति किलो तक हो रही बिक्री, 100kg रोजना की खपत

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 11:44 AM (IST)

    बांका के धोरैया में ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद की संभावना है। बाजारों में सेवइयों की खरीदारी तेज हो गई है ...और पढ़ें

    ईद पर सेवइयों की बिक्री। फोटो जागरण

    ईद पर सेवइयों की बिक्री। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाए जाने की संभावना है।

    ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं। कपड़ों की खरीदारी के बाद अब बाजारों में सेवइयों की खरीदारी तेज हो गई है।

    करहरिया गांव के शहादत हुसैन और परवेज अख्तर बताते हैं कि ईद के पर्व में सेवइयों का विशेष महत्व होता है। उनका कहना है कि मीठा खाने और दूसरों को खिलाने से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।

    सोमवार को कुरमा बाजार में सेवइयों की खरीदारी के लिए ग्रामीणों की भीड़ देखी गई और दर्जन भर दुकानों पर ग्राहक जुटे रहे।

    कितने हैं बढ़े हुए दाम

    दुकानदार समीर ने बताया कि बाजार में 120 रुपये से 240 रुपये किलो तक सेवइयां उपलब्ध हैं। रिफाइन वाली लक्षी सेवई 120 रुपये किलो में सबसे अधिक बिक रही है, जबकि हल्दीराम की सेवई 240 रुपये किलो होने के कारण कम लोग ही खरीदते हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब एक क्विंटल सेवई की बिक्री हो रही है और त्योहार नजदीक आने के साथ इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

    उधर ईद की नमाज को लेकर ईदगाहों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। समाजसेवी अब्दुल जब्बार अंसारी ने बताया कि मुगलकालीन कुरमा ईदगाह में बिहार और झारखंड के करीब दस हजार लोग एक साथ नमाज अदा करते हैं, जो आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

    वहीं सिंगारपुर निवासी फजल महमूद ने बताया कि गर्मी को देखते हुए यहां सुबह आठ बजे तक नमाज अदा कर ली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गया के छोटकी नवादा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में ईंट फेंकने के मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, किसान की पीट-पीटकर हत्या