Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया के छोटकी नवादा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 11:07 AM (GMT+05:30)

    गया के छोटकी नवादा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार जयप्रकाश को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रामशिला-प्रेतशिला रोड पर हु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गयाजी। गयाजी शहर के छोटकी नवादा इलाके में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार उनके बचने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। घटना सुबह उस समय हुई जब जयप्रकाश नामक व्यक्ति रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

    बताया गया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अचानक तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयप्रकाश सड़क पर गिर पड़े और उनके शरीर से काफी मात्रा में खून बहने लगा।

    हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पड़े जयप्रकाश को उठाकर जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना के तुरंत बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

    Gaya News

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, जयप्रकाश गया कॉटन एंड जूट मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के बाद वे छोटकी नवादा में किराए के मकान में रहते थे और कुछ समय तक खिचड़ी की दुकान भी चलाते थे। बाद में पुत्र के नौकरी पर लग जाने के बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी और धार्मिक जीवन में अधिक समय देने लगे। वे प्रतिदिन बागेश्वरी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा करने जाते थे।

    खबरें और भी

    लोगों ने यातायात नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की

    घटनास्थल पर बिखरे फूल इस बात की गवाही दे रहे थे कि वे पूजा कर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सड़क पर सुबह के समय तेज रफ्तार से ट्रैक्टरों का आवागमन आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में ईंट फेंकने के मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, किसान की पीट-पीटकर हत्या

    यह भी पढ़ें- पटना के स्कूलों में LPG का संकट: मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर, लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा खाना