Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के स्कूलों में LPG का संकट: मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर, लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा खाना

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:02 AM (IST)

    पटना सिटी सहित पटना जिले के कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। गैस खत्म होने के कारण प्रेस मध्य विद्यालय ज ...और पढ़ें

    दानापुर विद्यालय में लकड़ी पर बन रहा मध्याह्न भोजन

    दानापुर विद्यालय में लकड़ी पर बन रहा मध्याह्न भोजन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। शैक्षणिक अंचल गुलजारबाग अंचल अन्तर्गत ईदगाह रोड स्थित प्रेस मध्य विद्यालय में सोमवार की सुबह ईंट सजा कर बनाए चूल्हे में लकड़ी और उपले जलाए गए। पतीली और कूकर चढ़ा कर चावल और पालक डाल कर दाल पकाया गया। विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा चलने के कारण उपस्थिति अच्छी थी। बच्चों को थाली में मध्याह्न भोजन परोसा गया।

    दोपहर बारह बजे तक लगभग सभी बच्चे भोजन खा चुके थे। शनिवार को भी ऐसे ही चूल्हा पर बच्चों का खाना बना था। गुलजारबाग, मालसलामी और चौक अंचल के कई स्कूलों में एक-दो दिन का ही गैस बचा है। चूल्हा जला कर किस किस विद्यालय में भोजन में बन रहा है इसकी सही जानकारी विभागीय अधिकारी को नहीं है।

    विद्यालय परिसर स्थित एक अन्य रमणा मध्य विद्यालय में एक-दो दिन का ही गैस सिलिंडर में बचा होने का अनुमान लगाते हुए प्राचार्य ने बताया कि आज तो गैस पर मध्याह्न भोजन बना है। कल का पता नहीं। प्रेस मध्य विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत ने बताया कि वर्ग एक से आठ तक में 182 बच्चे नामांकित हैं। इन्हें बिना रुके भोजन मिलता रहे इसीलिए गैस खत्म होने के बाद भी शनिवार से चूल्हे पर लकड़ी जला कर मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा है। सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है।

    प्रखंडों के अधिकांश स्कूलों में गैस की किल्लत

    जागरण टीम, पटना। पालीगंज में गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण कई स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन लकड़ी पर बनाया जा रहा है। हालांकि कुछ विद्यालयों में अभी भी गैस सिलेंडर के सहारे भोजन तैयार किया जा रहा है, ‘जागरण’ की पड़ताल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहरा में रसोईया द्वारा लकड़ी पर मध्याह्न भोजन बनाते पाया गया।

    खबरें और भी

    नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में भी यही स्थिति है। कई विद्यालयों में गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण भोजन लकड़ी के चूल्हे पर पकाया जा रहा है। अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सबनिमा दरगाह झुग्गी झोपड़ी में घरेलू गैस पर खाना बन रहा था। प्राथमिक विद्यालय नयाटोला सबनिमा में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था।

    धनरुआ की निमड़ा पंचायत के हरला मध्य विघालय में रसोइया लकड़ी से खाना बना रही है। दानापुर के राजकीय मध्य विद्यालय लालकोठी में गैस चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज प्रताप सिंह ने बताया फिलहाल रसोई गैस है। पर एक दो दिन में समाप्त हो जाएगा।

    मसौढ़ी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन को लेकर फिलहाल रसोई गैस की किल्लत नहीं है। इसके अलावा मोकामा, बिहटा, फतुहा समेत अन्य प्रखंडों में भी ऐसी ही स्थिति है।

    यह भी पढ़ें- सख्ती बढ़ी: Bihar Transport Department का बड़ा फैसला, बिना VLTD नहीं होगा वाहनों का रजिस्ट्रेशन

    यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर जमशेदपुर की अलग-अलग बस्तियों में शोषण, पटना ले जाकर दोस्तों के हवाले किया; लाखों ठगे



    प्रेस मध्य विद्यालय में गैस खत्म होने के कारण चूल्हा पर भोजन तैयार किया गया। गुलजारबाग व मालसलामी अंचल के सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बना है। कई विद्यालयों में एक-दो दिन का गैस बचा है।

    -

    चंदन कुमार, विद्यालय अवर निरीक्षक, गुलजारबाग व मालसलामी अंचल