बेगूसराय में परदेश जाने से मना करने पर दोस्तों ने 15 साल के लड़के का गला रेता, एक आरोपी गिरफ्तार
बखरी, बेगूसराय में दोस्तों ने एक 15 वर्षीय बालक का गला ब्लेड से रेत दिया। बालक ने उनके साथ परदेश जाने से इनकार कर दिया था, जिससे वे नाराज थे। घटना शनि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। बखरी में ठंडा पिलाने के बहाने बुलाकर दोस्तों ने ही एक बालक का गला रेत दिया दिया। घटना शनिवार की रात बखरी स्थित बेगूसराय बस स्टैंड के पीछे की है।
घटना में ब्लेड का प्रयोग किया गया है। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। गनीमत रही कि बालक की श्वास नली कटने से बच गई, वरन उसकी जान भी जा सकती थी।
सभी बालक की उम्र 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बालक को निरुद्ध किया है।
अस्पताल में इलाजरत थाना क्षेत्र के लौछे सिसौनी निवासी घायल बालक ने पुलिस को बताया कि वह परिवार की गरीबी के कारण वह नगर के वार्ड 20 स्थित एक प्लाइवुड मिल में काम करता है और वहीं रहता भी है।
उसने बताया कि वहीं स्थानीय के दो बालक से उसकी जान पहचान हुई। जो कई दिनों से उसे अपने साथ परदेश चलने को कह रहे थे। लेकिन उसने इनकार कर दिया। जिससे वे लोग अंदर से खुन्नस पाले हुए थे। बालक ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे दोनों बालकों ने उसे ठंडा पीने के लिए बुलाया।
उसी से ठंडा, सिगरेट और नाखुन काटने के बहाने ब्लेड आदि को मंगवाया। फिर ठंडा और सिगरेट पीने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान दोनों ब्लेड से उसका गला रेतने लगे। तब उन्होंने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
खबरें और भी
स्थानीय लोगों ने उसे पास के ही निजी अस्पताल में पहुंचाया। इधर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एक आरोपी को निरुद्ध किया गया है। जबकि दूसरा फरार है। जिसे निरुद्ध करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बहरहाल घटना को लेकर कारण जो भी बताया जा रहा हो। लेकिन लोगों में आरोपी बालकों को लेकर सूखे नशे की लत की चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि भले ही आरोपी विधि निरुद्ध बालक हैं, लेकिन उनमें सभी तरह के नशे की लत और उसी धंधे से जुड़े हुए हैं।