बेगूसराय में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, बुलेट बाइक या इंस्टाग्राम रील; क्या है मौत की वजह?
बछवाड़ा के मुरलीटोल में एक 25 वर्षीय विवाहिता रीमा देवी का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पति पर बुलेट बाइक की मांग को ...और पढ़ें
HighLights
बछवाड़ा में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से मिला।
पति पर बुलेट बाइक के लिए मारपीट, हत्या का आरोप।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड की गोविंदपुर- तीन पंचायत के वार्ड संख्या पांच मुरलीटोल में मंगलवार की शाम फंदे से लटका एक विवाहिता का शव पाए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राहुल दास की 25 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, बछवाड़ा थाना के एसआई जितेंद्र कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में ले लिया।
घटना के संबंध में मृतका की सास दुलो देवी ने बताया कि मंगलवार को उनके पति एवं पुत्र मजदूरी करने गए थे। वे भी मुरलीटोल चौक पर सब्जी दुकान पर सब्जी बेच रही थीं। इस बीच उनके पुत्र के घर लौटने पर संपूर्ण परिसर में अंधेरा देखकर बल्ब जलाने लगे।
इस दौरान कैमरे का बल्ब जलाने पर रीमा देवी को फंदे से झूलता पाया। उसे नीचे उतारकर नजदीक के निजी क्लीनिक में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बुलेट बाइक की डिमांड
घटनास्थल पर मौजूद मृतका की भाभी ने बताया कि छह वर्ष पूर्व राहुल दास की शादी रीमा देवी से बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में हुई थी। पिछले दो वर्ष से राहुल दास उनसे बुलेट बाइक देने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर बराबर रीमा देवी के साथ राहुल दास मारपीट करते था।
क्या रील बनी मौत की वजह?
स्थानीय ग्रामीण अभिरंजन कुमार आदि ने बताया कि रीमा देवी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। उसके द्वारा बनाए गए रील स्थानीय ग्रामीण के मोबाइल पर भी प्रसारित होते थे।
खबरें और भी
तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने मृतका के ससुर जय किशुन दास से विभिन्न बिंदुओं पर काफी देर तक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- MLA की ID से पूर्व विधायक का अश्लील फोटो वायरल; बेगूसराय में पोस्ट करने वाले ने कही ये बात
यह भी पढ़ें- बेगूसराय में अंतरजातीय विवाह से नाराज माता-पिता ने किया बेटी का पिंडदान, ससुराल में घुसकर मारपीट
यह भी पढ़ें- आंख फोड़ी, गाल को कुचला और हाथ को जलाया; बेगूसराय में शराब तस्करों ने बेरहमी से की युवक की हत्या