Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट कैबिनेट में दोबारा मंत्री बने संजय पासवान, चिराग के हैं करीबी

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

    बेगूसराय के बखरी विधानसभा से संजय कुमार पासवान दोबारा मंत्री बने हैं, जो पहले गन्ना उद्योग मंत्री थे और अब सम्राट सरकार में लोजपाआर कोटे से शामिल हुए ...और पढ़ें

    संजय पासवान। (फाइल फोटो)

    संजय पासवान। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संजय पासवान बेगूसराय के बखरी विधानसभा से दोबारा मंत्री बने।

    2. पहले गन्ना उद्योग मंत्री थे, अब सम्राट कैबिनेट में शामिल।

    3. उनके मंत्री बनने से बखरी और एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष।

    संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय)। बेगूसराय जिला अंतर्गत 147 बखरी विधानसभा (सुरक्षित) से विजयी संजय कुमार उर्फ संजय पासवान दोबारा मंत्री बने हैं। इसके पूर्व वे एनडीए गठबंधन की नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री थे।

    किंतु नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट सरकार में लोजपाआर की कोटे से फिर मंत्री बनाए गए हैं। वे पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे। वे एनडीए के टिकट पर लोजपाआर के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

    1974 में साधारण परिवार में जन्मे एलजेपीआर के टिकट पर जीते संजय ग्रेजुएट हैं। इधर उनके दोबारा मंत्री पद की शपथ लेने से लोजपाआर सहित संपूर्ण बखरी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    NDA कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

    बखरी विधायक संजय कुमार पासवान को राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल किए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

    कार्यकर्ताओं ने आपस में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि आजादी के बाद से लंबे कालखंड तक उपेक्षित रहे बखरी को एनडीए सरकार के सम्राट मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व होने से क्षेत्र का विकास द्रुत गति से होगा।

    राज्य सरकार के मंत्री के रूप में बखरी से निर्वाचित विधायक संजय पासवान जन आकांक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।

    उन पर बेगूसराय जिला को विकसित करने की जिम्मेवारी भी होगी। इनके अलावा पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, जिप सदस्य घनश्याम राय, अमित कुमार देव, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामशंकर पासवान, नीरज नवीन, लोजपा- आर के जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, बीस सूत्री सह ग्रामीण अध्यक्ष मनोज महतो, पवन सिंह, कृष्ण मोहन चौधरी, प्रियांशु रघुवंशी आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

    बता दें कि बखरी से पहली बार लड़े और चुनाव जीते लोजपा-आर के संजय पासवान को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब भाजपा नेतृत्व वाली सम्राट मंत्रिमंडल में एक बार फिर से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मैथिली-कोमल समेत 13 नेताओं का सिर्फ नाम चला, सम्राट कैबिनेट की लिस्ट में नहीं मिली जगह

    यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion LIVE: मंच पर PM हाथ पकड़कर पूर्व CM को लाए साथ, नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर रखा हाथ

    यह भी पढ़ें- फुलपरास की शीला कुमारी दूसरी बार बनी मंत्री, सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट में मिली जगह