Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में श्मशान घाट मार्ग पर जलजमाव की समस्या होगी खत्म, किलकारी भवन से बियाडा गेट तक बनेगा नाला

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:14 PM (IST)

    भागलपुर नगर निगम ने बरारी श्मशान घाट मार्ग पर जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु किलकारी भवन से बियाडा गेट तक 10 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की निव ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. बरारी श्मशान घाट मार्ग पर जलजमाव से मिलेगी मुक्ति।

    2. किलकारी भवन से बियाडा गेट तक 10 लाख का नाला।

    3. नगर निगम ने निविदा जारी की, जल्द शुरू होगा काम।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बरारी श्मशान घाट मार्ग पर जलजमाव की समस्या से अब निजात मिलेगी। नगर निगम ने किलकारी भवन से बियाडा गेट तक 10 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की निविदा जारी कर दी है। योजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर वर्षा जल की निकासी सुचारु होगी और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

    स्थानीय पार्षद सिंपी कुमारी ने इस समस्या को लेकर नगर निगम की बैठकों में प्रस्ताव रखा था। वहीं कई अन्य पार्षदों ने भी बरारी श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर जलजमाव और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर निविदा जारी करा दी।

    पिछले दो वर्षों से किलकारी भवन के निर्माण और उसकी चारदीवारी बनने के बाद वर्षा जल निकासी का प्राकृतिक मार्ग बाधित हो गया था। इसका असर यह हुआ कि हल्की से मध्यम बारिश में भी बरारी श्मशान घाट जाने वाली सड़क पर पानी जमा हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    नगर निगम ने शहर में सड़क एवं नाला निर्माण की कुल 33 योजनाओं के लिए करीब 14.48 करोड़ रुपये की लागत से ई-टेंडर जारी किया है। इन्हीं योजनाओं में किलकारी भवन से बियाड़ा गेट तक नाला निर्माण भी शामिल है।

    खबरें और भी

    निविदा प्रक्रिया के तहत 13 से 22 जुलाई तक संवेदक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 23 जुलाई को तकनीकी बिड खोली जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: बिलौटी पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, पूछा- SDM क्‍या कर रहे थे वहां?

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की कारोबारी रंजिश में सीतामढ़ी के युवक की हत्या, विरोध में भारत-नेपाल एनएच 5 घंटे जाम