Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TMBU के सभी कॉलेजों में अब फ्री होगी इंटर्नशिप, ABVP के प्रदर्शन के बाद DSW का नया आदेश 

    Updated: Sun, 24 May 2026 04:40 AM (IST)

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-5 की इंटर्नशिप पूरी तरह निःशुल्क करने का आदेश दिया है, शुल्क लेने पर वापसी होगी। विश्वविद्यालय ने ...और पढ़ें

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इंटर्नशिप शुल्क पूरी तरह निःशुल्क, लिया गया शुल्क वापस होगा।

    2. नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के प्रतिनियोजन में संशोधन।

    3. भागलपुर-बांका में 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेज स्वीकृत।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने स्नातक सेमेस्टर-5 की इंटर्नशिप को लेकर शनिवार को आदेश जारी किया है। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से जारी पत्र में सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि इंटर्नशिप पूरी तरह नि:शुल्क कराई जाएगी।

    यदि किसी कॉलेज में एजेंसी उपलब्ध नहीं है, तब भी छात्र-छात्राओं से शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में खर्च संबंधित कॉलेज छात्र कोष से वहन करेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी एमओयू वाली एजेंसी ने छात्रों से राशि ली है, तो वह शुल्क तत्काल वापस करना होगा।

    जानकारी हो कि बीते कुछ दिनों से इंटर्नशिप शुल्क के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार को देर रात तक हुए समझौता के बाद निशुल्क इंटर्नशिप कराने का निर्णय लिया गया।

    नए डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के प्रतिनियोजन में संशोधन

    तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षकों के प्रतिनियोजन संबंधी अधिसूचना में संशोधन किया है। टीएनबी कॉलेज के गणित विभाग के डॉ. आबिद अंसारी को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, अमरपुर में प्रतिनियोजित किया गया है।

    वहीं, बीएन कॉलेज के रसायन विभाग के डा. बलिराम प्रसाद सिंह को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खरीक भेजा गया है। बताया गया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के बाकी प्राविधान यथावत रहेंगे।

    भागलपुर-बांका के 10 प्रखंडों में खुले नए डिग्री कॉलेज

    राज्य सरकार के निर्देश पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भागलपुर और बांका जिले के 10 प्रखंडों में नए राजकीय डिग्री कॉलेज को मान्यता प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में इन कॉलेज को अंगीभूत इकाई के रूप में स्वीकृति दी गई है।

    खबरें और भी

    भागलपुर जिले में गोराडीह, पीरपैंती, गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक और रंगरा चौक में नए कॉलेज खोले गए हैं। वहीं बांका जिले के अमरपुर, बाराहाट, बेलहर और फुल्लीडुमर में भी राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं।

    विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन कॉलेज में सत्र 2026-30 से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर गैंगरेप केस निकला फर्जी: प्रेमिका ने शादी टूटने पर रची थी झूठी कहानी, जेल में बंद प्रेमी को राहत नहीं

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू, जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा आवागमन