मुंगेर गैंगरेप केस निकला फर्जी: प्रेमिका ने शादी टूटने पर रची थी झूठी कहानी, जेल में बंद प्रेमी को राहत नहीं
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हवेली खड़गपुर झील में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना झूठी थी। यह मामला शादी के दबाव के कारण यौन शोषण की पटकथ ...और पढ़ें

मुंगेर रेप केस में बड़ा खुलासा। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर झील परिसर में लगभग पांच दिन पूर्व हुई नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप की घटना में नया मोड़ आया है। पुलिसिया अनुसंधान में इसका खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि नाबालिग का न तो हथियार के बल पर अपहरण हुआ था और न ही खड़गपुर झील परिसर में गैंगरेप की घटना हुई थी। वहां आपसी सहमति से नाबालिकग ने प्रेमी के साथ संबंध बनाया था।
सोशल मीडिया के जरिए हुआ था प्यार
हवेली खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व किशोरी और युवक के बीच इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म से प्यार शुरू हुआ था।
इस दौरान किशोरी के साथ युवक ने कई बार संबंध भी बनाया। इस बात की भनक किशोरी के परिवार वालों को मिलने के बाद युवक पर शादी का दबाव बनाए जाने लगा।
युवक पक्ष के परिवार वालों से भी बातचीत होने लगी, लेकिन कुछ लेनदेन मामले को लेकर युवक पक्ष के लोग शादी से इन्कार करने लगे।
शादी नहीं होने की स्थिति के बावजूद भी युवक और किशोरी लगातार फोन से बात करते रहे। किशोरी लगातार युवक पर शादी का दवाब बना रही थी। बात नहीं बनने पर गैंगरेप की पटकथा लिखी गई।
प्यार के दौरान बने थे शारीरिक संबंध
हालांकि, पूछताछ के दौरान किशोरी ने भी यह बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसके साथ गैंगरेप नहीं, बल्कि प्रेमी ने संबंध बनाया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मेडिकल जांच कराने की बात कही गई तो किशोरी ने मेडिकल जांच कराने से इन्कार कर दिया।
हालांकि न्यायालय में किशोरी का बयान कराया गया है। एफएसएल टीम भी खड़गपुर झील जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन जिस स्थल पर कथित तौर पर घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला था।
खबरें और भी
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा
घटना वाले दिन का मोबाइल लोकेशन भी खड़गपुर झील का नहीं मिला। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि घटना गैंग रेप नहीं है।
पीड़िता नाबालिग है ऐसी स्थिति में युवक को जेल भेजा गया है। जेल भेजे जा चुके युवक पर हथियार के बल पर अपहरण कर गैंगरेप का नहीं, बल्कि अब शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मुकदमा चलेगा। पहले पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था।