Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर जिले के लिए अगले कुछ दिन भारी, मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    बक्सर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है और आगामी दिनों में 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावन ...और पढ़ें

    बक्सर में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

    बक्सर में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है, जिससे फिलहाल राहत नहीं मिलने की उम्मीद की जा रही है। बुधवार को पछुआ की कहर बरपाती हवा बीच न्यूनतम तापमान 24.3 एवं अधिकतम 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

    कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख सह वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. देवकरण ने आमजन, किसान और पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हीट वेव के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

    उन्होंने कहा है कि लापरवाही स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए सभी लोग जारी निर्देशों का पालन करें।

    जिले में दो जगह लिया जाता तापमान का माप

    जिले में दो जगहों पर तापमान दर्ज करने की आधिकारिक व्यवस्था है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कुकुढ़ा में लघु तापमापी केंद्र स्थापित किया गया है। दूसरी तरफ पटना का मौसम विज्ञान केंद्र डुमरांव शहर से तापमान लेता है।

    दोनों केंद्र के तापमान में अक्सर एक से डेढ़ डिग्री तक का अंतर रहता है। कुकुढ़ा की अपेक्षा डुमरांव का तापमान सामान्य तौर पर अधिक रहता है।

    मौसम को लेकर प्रमुख हिदायतें:

    • दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, धूप से बचाव करें।
    • अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस व तरल पदार्थ का सेवन करें।
    • किसान फसलों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग व नियमित सिंचाई करें।
    • पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।
    • घरों व कार्यस्थलों पर ठंडा व हवादार वातावरण बनाए रखें।
    • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
    • हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

    यह भी पढ़ें- बक्सर में भीषण गर्मी का कहर: 12 बजे के बाद स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज से बाईपास तक: अनुमंडल बनने के दशकों बाद चमका डुमरांव; एक साथ कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू