Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाखून उखाड़े और गर्म खुरपी से दागा शरीर; बक्सर में राजमिस्त्री के साथ क्रूरता, बंधक बनाकर दी यातनाएं

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:09 PM (IST)

    मजदूरी कर लौट रहे बक्सर के नौशाद कुरैशी को कुछ लोगों ने 5000 रुपये लूटने के इरादे से बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने उसके नाखून उखाड़ दिए और गर ...और पढ़ें

    पीड़ित राजमिस्त्री और ग्रामीण। फोटो जागरण

    पीड़ित राजमिस्त्री और ग्रामीण। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मजदूर नौशाद कुरैशी को 5000 रुपये के लिए प्रताड़ित किया।

    2. हमलावरों ने नाखून उखाड़े और गर्म खुरपी से शरीर दागा।

    3. पुलिस मामले की जांच कर रही, इलाके में दहशत का माहौल।

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय निवासी व पेशे से राजमिस्त्री नौशाद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने पांच हजार रुपये लूटने की नीयत से उसे पकड़ लिया।

    इसके बाद उसे बंधक बनाकर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया। उसके दाहिने पैर का एक नाखून उखाड़ दिया और खुरपी गर्म कर दागा गया।

    पीड़ित के अनुसार रविवार की शाम उसे मेहनताना के रूप में पांच हजार रुपये मिले थे। रास्ते में गांव के ही दो नामजद युवकों समेत तीन-चार अज्ञात ने उसे जबरन एक स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की।

    आरोप है कि हमलावरों ने उसके नाखून उखाड़ दिए और खुरपी को गर्म कर शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद नौशाद डर और सदमे के कारण पूरी रात चुप रहा।

    घटना पर उठे सवाल

    सोमवार को असहनीय दर्द होने पर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित के आवेदन पर नया भोजपुर थाने में दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इधर, इलाके में चर्चा है कि पीड़ित अपने आवेदन में कुछ महत्वपूर्ण बात छिपा रहा है।

    थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि महज पांच हजार रुपये के लिए इतनी क्रूरता क्यों की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार के गोपालगंज में पागल सियार का आतंक, आठ लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन नदारद

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में मछली पालकों को मिलेगा नया बाजार, लोगों को मिलेगी ताजी और स्वच्छ मछली