नीट पेपर लीक को लेकर बक्सर में सड़कों पर उतरा विपक्ष: पूर्व MLA अजीत के नेतृत्व में निकला जुलूस, पुलिस बल तैनात
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बक्सर में पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। ...और पढ़ें
-1784968877906_m.webp)
जुलूस के आगे सुरक्षा बलों के साथ सदर एसडीओ अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह
HighLights
नीट पेपर लीक पर बक्सर में विरोध प्रदर्शन।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
बिहार बंद का बक्सर में नहीं दिखा असर।
संवाद सूत्र, बक्सर। नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बक्सर में पूर्व डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा के नेतृत्व में अन्य दलों के साथ शहर में नारे लगाते जुलुस प्रदर्शन किया जा रहा है।
नारों के बीच हिटलर शाही नहीं चली है, नहीं चलेगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग आदि नारे लगाए जा रहे है। प्रस्तावित बिहार बन्द को देखते हुए सुबह से ही शहर के तमाम चौक चौराहों, स्टेशन, सरकारी भवनों आदि जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारियों को तैनात किया गया है।

जुलूस के आगे आगे सदर एसडीओ अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, मुख्यालय डीएसपी, सार्जेंट मेजर डीएसपी विमल कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावा दंडाधिकारी मौजूद थे।

शनिवार की सुबह 11 बजे किला मैदान से निकलकर शहर की सड़कों से होते हुए जुलूस में शामिल सैकड़ो लोग जोरदार नारे लगाते रहे। उधर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था।

साथ ही बीच बीच में सदर एसडीओ और एसडीपीओ द्वारा भी निरीक्षण किया जाता रहा। हालांकि, बक्सर me बिहार बन्द का कहीं कोई असर नहीं दिखाई दिया और शहर की तमाम दुकानें खुली रही।
यह भी पढ़ें- बिहार बंद : पटना में तेज प्रताप समेत कई हिरासत में, औरंगाबाद-छपरा में हिंसक झड़प, आरा-जंदाहा में हाईवे जाम
यह भी पढ़ें- दरभंगा में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़