Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शादी से ठीक पहले आसमान से गिरी बिजली, एक मासूम की मौत; 3 से अधिक घर खाक

    Updated: Tue, 05 May 2026 08:14 AM (GMT+05:30)

    रामगढ़वा के सिसवनिया गांव में शादी से पहले आकाशीय बिजली गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन से अधिक घर जलकर राख हो गए। ...और पढ़ें

    आकाशीय बिजली गिरने के बाद जलता घर। फोटो जागरण

    आकाशीय बिजली गिरने के बाद जलता घर। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रामगढ़वा। ईस्ट चंपारण जिले के  प्रखंड क्षेत्र के सिसवनिया गांव में सोमवार की संध्या प्रकृति ने ऐसा कहर बरपा कि एक शादी वाले घर की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। अपने चचेरे मामा की शादी समारोह में शामिल होने आई गाद सिरिसिया निवासी अरविंद महतो की तीन वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया।

    परिवार के लोग शादी से एक दिन पूर्व होनेवाले पूजा एवं मटकोर की तैयारी में थे। इस दौरान तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। लोग बाहर रखे सामान को समेटने में लगे थे। इसी बीच आकीशीय बिजली चंदन महतो के घर पर गिर गई। जिससे घर में आग लग गई।

    जिसकी चपेट में आने से मासूम सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मामा गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। आंधी के साथ आग की लपटें इतनी विकराल हो गई थीं कि देखते ही देखते आसपास के एक से ज्यादा घरों को अपने आगोश में ले लिया।

    जिसे करीब तीन से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए अग्निशामक दल की गाड़ियां भी गांव पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    खबरें और भी

    इस हादसे के बाद सिसवनिया और गाद सिरिसिया दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। रिपोर्ट बनाकर जिला को भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिया जाएगा।

    बिजली के तार पर गिरा ताड़ का पेड़

    वहीं तेज धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच प्रखंड के काली मंदिर चौक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां आंधी की चपेट में आने से एक विशाल ताड़ का पेड़ मुख्य बाजार रोड पर जा गिरा।

    गनीमत रही कि पेड़ किसी राहगीर पर नहीं गिरा। पेड़ गिरने की वजह से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं पेड़ गिरने से बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही पास में खड़ी बाइक आदि क्षतिग्रस्त हो गया।

    बिजली का तार टूट जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी और बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पेड़ धराशायी हो गया। खबर लिखे जाने तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- घर गिरे, छप्पर उड़े, बिजली गुल; शिवहर में आंधी और बारिश ने जमकर मचाई तबाही, बागमती का जलस्तर बढ़ा

    यह भी पढ़ें- Weather Update: किसानों के लिए अगले 4 दिन भारी, बिहार में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट