Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘हमरा बाहर निकाल मां…’, बोरवेल में फंसे पीयूष ने कहा और पानी भी पिया, गया से आया रेस्क्यू का ताजा अपडेट

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:38 AM (IST)

    गया के फतेहपुर प्रखंड में 4 वर्षीय पीयूष कुमार बोरवेल में गिर गया, जिसके बचाव के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। ...और पढ़ें

    बच्चे से बात करती मां। (जागरण)

    बच्चे से बात करती मां। (जागरण)

    HighLights

    1. 4 वर्षीय पीयूष गया के फतेहपुर में बोरवेल में गिरा।

    2. बच्चे ने मां से बात की, पानी पिया, बचाव जारी।

    3. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

    डिजिटल डेस्क, गया। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में 4 वर्षीय पीयूष कुमार खेलते समय एक बोरवेल में गिर गया। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

    इस दौरान घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बच्चे को सुरक्षित बोरवेल से निकालने के लिए दो पोकलेन मशीन से खोदाई की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम थोड़ी देर से पहुंची। लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

    इस बीच बोरवेल में फंसे बच्चे और उसकी मां की बात कराई गई। मां ने कहा- बेटा पीयूष पानी पिमी बेटा। पनिया पी ले। पाइपवा पकड़ले बेटवा बिस्कुट देबऔ। पकड़ ले नुनु। हम मैया बोलिहौं। बच्चा अंदर से बोलता है हमरा बाहर निकाल मां...

    इस वार्तालाप को सुन लोग भावुक हो गए। वहीं, एनडीआरएफ की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में जुटी हुई है। वहीं, कुछ देर पहले बच्चे की बोरवेल के अंदर की पहली फोटो सामने आई है।

    वहीं, आर्मी आने की बात पर घटनास्थल पर मौजूद वजीरगंज डीएसपी ने बताया कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है सिर्फ सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी आई है।

    यह भी पढ़ें- गया: मोबाइल लेकर खेलने निकला पीयूष 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, पढ़ें रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी टाइमलाइन