Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज सदर अस्पताल में बच्चे की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; दवा काउंटर पर की तोड़फोड़

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:41 AM (IST)

    गोपालगंज सदर अस्पताल में सांप के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ...और पढ़ें

    सदर अस्पताल में मामले की जांच करती पुलिस।

    सदर अस्पताल में मामले की जांच करती पुलिस।

    HighLights

    1. सांप काटने से 4 वर्षीय बच्चे की सदर अस्पताल में मौत।

    2. परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

    3. आक्रोशित भीड़ ने दवा काउंटर में तोड़फोड़ कर हंगामा किया।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की देर रात सांप के काटने से अचेत होकर पहुंचे एक चार वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    बच्चे की मौत के बाद स्वजन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

    इस दौरान आक्रोशित स्वजन ने दवा काउंटर में तोड़फोड़ कर वहां रखी दवाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक की पहचान विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटिहानिया गांव निवासी जन्मजन्य कुमार के चार वर्षीय पुत्र शिवांशु कुमार के रूप में हुई है।

    बताया जाता है कि सांप के काटने के बाद स्वजन बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने चिकित्सकों पर समय पर समुचित इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया।

    स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी वार्ड से बाहर निकल गए। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए अस्पताल की व्यवस्था भी प्रभावित रही।

    घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में बेखौफ बदमाश, लूट में नाकाम हुए तो पान व्यवसायी को मारी गोली

    यह भी पढ़ें- शिवहर में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने 2 नाबालिगों को कराया मुक्त; संचालक गिरफ्तार