Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से इनकार पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बिहार के गोपालगंज में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

    गोपालगंज के हथुआ में शादी से इनकार करने पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवती प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार पर चढ़ी टावर।

    2. गोपालगंज के हथुआ में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

    3. पुलिस और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे में सुरक्षित उतारा।

    संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम करीब 7:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

    युवती को टावर पर चढ़ा देख लोग हैरान रह गए और किसी अनहोनी की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

    ग्रामीणों की सूचना पर हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने भी धैर्य के साथ युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद रात करीब नौ बजे युवती आखिरकार नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

    जानकारी के अनुसार, युवती का कुसौंधी निवासी एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी का वादा भी हुआ था। बताया जाता है कि युवक काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। इसी दौरान उसने शादी से इनकार कर दिया।

    खबरें और भी

    युवक के इस फैसले से आहत युवती ने गुस्से और तनाव में आकर यह कदम उठा लिया। स्वजनों के अनुसार, युवती काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। रविवार की शाम अचानक वह घर से निकलकर गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जब ग्रामीणों ने उसे ऊपर देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    पुलिस के आश्वासन और स्वजनों की मौजूदगी के बाद ही युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। थाने में स्वजनों की मौजूदगी में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- इंस्टा से शुरू हुआ प्यार टावर पर पहुंचा, यूपी की लड़की ने बिहार पहुंचकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा  

    यह भी पढ़ें- बेतिया में मोबाइल विवाद पर युवक 60 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- सिवान-वैशाली और भोजपुर के बाद अब अरवल में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग का मामला