Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में CPI-ML के विरोध मार्च से पहले पुलिस अलर्ट, SDPO के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

    गोपालगंज में 25 जुलाई को प्रस्तावित भाकपा (माले) के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ के ...और पढ़ें

    मार्च में शामिल सदर एसडीपीओ। फोटो जागरण

    मार्च में शामिल सदर एसडीपीओ। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 25 जुलाई को भाकपा (माले) का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित।

    2. एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

    3. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में 25 जुलाई को प्रस्तावित भाकपा (माले) के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

    कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर एसडीपीओ चन्दन कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

    फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, भाकपा (माले) नेता आजाद शत्रु ने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में गोपालगंज में भी विरोध मार्च निकाला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग करने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि जिले में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

    यह भी पढ़ें- वैशाली में छात्रों का आक्रोश: नीट पेपर लीक-लाठीचार्ज के खिलाफ सड़क पर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    यह भी पढ़ें- Students Protest: जंतर-मंतर की 'आग' पहुंची कटिहार, DM ऑफिस घेर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज