Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में नीट पेपर लीक के खिलाफ उग्र प्रदर्शन: आंबेडकर चौक पर CPI-ML का फूटा गुस्सा, PM-CM के पोस्टर फाड़े

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:46 PM (IST)

    गोपालगंज में भाकपा (माले) सहित विभिन्न संगठनों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ आंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यम ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाकपा माले ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    2. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े।

    3. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों के लिए न्याय की मांग।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गोपालगंज शहर के आंबेडकर चौक पर भाकपा (माले) सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने चौक पर लगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर भी फाड़ दिए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    Gopalganj news

    अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

    Gopalganj News 1

    उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

    यह भी पढ़ें- बिहार बंद : मधेपुरा समाहरणालय घेरने जा रहे 17 छात्र हिरासत में, बैरिकेडिंग तोड़ पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

    यह भी पढ़ें- बिहार बंद का असर कैसा कहां? पटना में लाठीचार्ज, 21 हिरासत में लिए गए, तिरंगा लेकर पहुंचे तेज प्रताप यादव