Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में सफाई के दौरान कोबरा ने डसा: अस्पताल ले जाने से पहले झाड़-फूंक कराई, इलाज के दौरान महिला की मौत

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में घर में झाड़ू लगाते समय कोबरा सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक कराने के बाद अस्पताल ले ...और पढ़ें

    सदर अस्पताल में शव को देखते लोग। फोटो- जागरण

    सदर अस्पताल में शव को देखते लोग। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. कुशीनगर में कोबरा सांप के काटने से महिला की मौत।

    2. झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह।

    3. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले से सटे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के तरैया सुजान थाना क्षेत्र में कोबरा सांप के काटने से शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तरैया सुजान थाना के जामसडी गांव निवासी संजय चौरसिया की पत्नी सीमा चौरसिया के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, सीमा चौरसिया घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर के एक कोने में छिपे जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह अचेत हो गईं।

    घटना के बाद स्वजन पहले उन्हें झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर लौट गए।

    यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने के मामलों में अंधविश्वास से बचने और तत्काल अस्पताल पहुंचकर वैज्ञानिक उपचार कराने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- रोहतास में सड़क हादसा: शिवसागर में कंटेनर से टकराई पर्यटकों की बस, तमिलनाडु के 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

    यह भी पढ़ें- SKMCH में हाजिरी लगाकर डॉक्टर गायब: बायोमीट्रिक सिस्टम का निकाला तोड़, 11 बजे तक खाली मिल रहीं OPD की कुर्सियां

    खबरें और भी