जमुई-लखीसराय मार्ग पर हादसा: झपकी आने से नहर में गिरी अधिकारी की कार, सिर में ब्लड जमने से हालत गंभीर
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा की कार जमुई-लखीसराय मार्ग पर नवीनगर के पास नहर में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...और पढ़ें
-1783001688030_m.webp)
नवीनगर के पास नहर में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी का दुर्घटनाग्रस्त कार
HighLights
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा की कार दुर्घटनाग्रस्त।
जमुई-लखीसराय मार्ग पर नवीनगर के पास नहर में गिरी।
झपकी आने से हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल।
संवाद सहयोगी, जमुई। गुरुवार को मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई में योगदान कर वापस लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा को झपकी आने के बाद जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर नवीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गनीमत रही की फौरन स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से मत्स्य प्रसार पदाधिकारी को घायल अवस्था में निकाला गया और डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। सिर में ब्लड जमने की वजह से उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

(डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में इलाज के लिए स्ट्रेचर पर बैठी मत्स्य पदाधिकारी)
बताया जाता है कि प्रीति पूजा का हाल ही में तबादला हुआ था। गुरुवार को वह मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई पहुंचकर अपना योगदान दी थी। योगदान देने के बाद वह स्वयं कार चलाकर अपने घर लखीसराय लौट रही थी।
इसी दौरान नवीनगर के पास अचानक उन्हें नींद आ गई। कार का संतुलन बिगड़ गया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा घायल हो गई।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल के इर्द-गिर्द अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।