वैशाली SP का एक्शन: थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह सस्पेंड, 20 दिनों तक नहीं दर्ज की थी पीड़ित की FIR
हाजीपुर में वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मारपीट के एक मामले में 20 दिनों तक प्राथमि ...और पढ़ें
-1783000376738_m.webp)
शुभांक मिश्रा, एसपी, वैशाली
HighLights
सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह निलंबित किए गए।
मारपीट मामले में 20 दिन तक FIR नहीं की।
एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जन शिकायत निवारण के दौरान सामने आए मामले में लापरवाही बरतने पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण के दौरान एक फरियादी ने एसपी के समक्ष आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि बीते 9 जून को उनके साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। हमले में फरियादी को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
पीड़ित ने घटना के संबंध में सहदेई थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। एसपी शुभांक मिश्रा ने मामले की तत्काल समीक्षा और जांच कराई। जांच में सामने आया कि सहदेई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार साह ने पीड़ित के आवेदन पर लगभग 20 दिनों तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
इसे एसपी ने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही माना। मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसपी शुभांक मिश्रा ने थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।
खबरें और भी
वैशाली पुलिस ने कहा है कि वह आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वैशाली जिला वासियों से एसपी ने अपील किया कि आप लोगों के द्वारा किसी भी थाने में जो भी आवेदन दिया जाएगा। जिसमें संज्ञिय अपराध कारित होने की सूचना थाना अध्यक्ष को प्राप्त होगा, इसकी पुष्टि हो जाएगी। त्वरित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
इसके अलावा आप लोग के संज्ञान में ऐसा कोई आवेदन आता है। संज्ञिय अपराध कारित किया गया है। आप लोग के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है। उसके बाद भी थाना अध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। तो आप लोग तुरंत एसपी आफिस में आकर शिकायत करें आपका एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जो भी इसमें त्रुटि करने वाले पदाधिकारी होंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।