Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में बीए की छात्रा ने की खुदकुशी, किराये के मकान में लगाई फांसी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    जमुई के शांति नगर में बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आत्महत्या का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जमुई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने की आत्महत्या।

    2. किराये के मकान में फांसी लगाकर दी जान।

    3. आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच।

    संवाद सहयोगी, जमुई। शहर के शांति नगर मोहल्ले में पढ़ाई के लिए किराये के मकान में रह रही बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सहेली व पास के लोगों के सहयोग से छात्रा को फंदे से उतारा गया और बुधवार की सुबह शव को सदर अस्पताल लाया गया है।

    मृतका छात्रा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के हरपेटी गांव निवासी उमेश तांती की पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। सहेली द्वारा घटना की जानकारी मृतका के परिवार वालों को दी गई। इसके बाद परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    मृतका केकेएम कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई को लेकर अपनी सहेली के साथ करीब 15 दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आई थी। छात्रा ने फांसी क्यों लगाई है फिलहाल इसके कारण का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों से भी किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। परिवार वाले भी कुछ बताने में असमर्थ हैं।

    Jamui News

    मृतका की सहेली नंदनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार रात दोनों छत पर टहल रही थीं। सब कुछ ठीक था। किसी प्रकार की बात भी नहीं हुई थी और न ही वह डिप्रैशन में थी। देर रात रूबी नीचे कमरे में सोने चली गई। जब कुछ देर के बाद वह भी नीचे लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

    खबरें और भी

    काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिकन और आसपास के लोगों को बुलाया गया। जब खिड़की की जाली काटकर कमरे के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि रुबी दुपट्टे के सहारे छत की कड़ी से लटकी हुई थी।

    स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को तुरंत नीचे उतारकर शहर के बोधवन तालाब स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    Jamui News 1

    मृतका की मां ने बताया की रूबी से घटना की रात भी बात हुई थी। किसी प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ था। कुछ दिन में घर भी आने वाली थी। अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की है इसकी जानकारी नहीं है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा की सहेली और स्वजन से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

    छात्रा की मौत के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मां व अन्य स्वजन के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में NH-28 पर युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

    यह भी पढ़ें- शराबबंदी वाले बिहार में खाकी की धौंस पर चौकीदार ने होटल में छलकाए जाम, मुजफ्फरपुर का Video Viral