Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 933 लीटर जब्त, बंगाल का युवक गिरफ्तार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:24 AM (IST)

    उत्पाद विभाग ने जमुई के डुमरी चेकपोस्ट पर सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 933 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. डुमरी चेकपोस्ट पर 933 लीटर अवैध शराब जब्त।

    2. सब्जियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब।

    3. आसनसोल निवासी चालक विक्की माल को किया गया गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, जमुई। विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम को शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। टीम ने सब्जियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है।

    यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआई जितेंद कुमार द्वारा शनिवार की देर रात सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर की गई है। यहां सब्जी लदे पिकअप वाहन से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

    साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान आसनसोल निवासी बिक्की माल के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।

    Jamui News

    उन्होंने ने बताया कि थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित उत्पाद विभाग की टीम में शामिल एएसआई जितेंद कुमार द्वारा शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान डुमरी चेकपोस्ट पर एक सब्जी लदे पिकअप वाहन को जब्त किया गया।

    खबरें और भी

    जांच के दौरान सब्जी के नीचे से 108 पेटी 5184 बोतल यानि 933.120 लीटर अवैध  अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ के दौरान शराब की खेप बंगाल के आसनसोल से मोतिहारी की ओर ले जाई जा रही थी।

    शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चालक को जेल भेजा जाएगा। आगे उन्होंने बताया की शराब के विरुद्ध सभी चेकपोस्टों के अलावा जिलेभर में अलग- अलग टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा रात 10 से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से रहेगा बंद, सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी में छूट

    यह भी पढ़ें- मधुबनी: टेलीग्राम पर टास्क के जाल में फंसी सिपाही की पत्नी, ₹1.77 लाख की हुई साइबर ठगी