'जमुई में विकास की रफ्तार तेज, कुंडघाट बनेगा इको टूरिज्म हब'; Samrat Chaudhary का एलान
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि जमुई के कुंडघाट क्षेत्र को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश ...और पढ़ें
-1773830483711_m.webp)
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। कुंडघाट क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित कर नई पहचान देने की दिशा में बिहार सरकार ने ठोस कदम बढ़ा दिए हैं।
इसके तहत आसपास के प्रसिद्ध जंगलों को भी पर्यटन के अनुकूल बनाया जाएगा। बुधवार को मां काली मंदिर स्थित खेल मैदान में आयोजित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की सोच अब जमीनी हकीकत बन चुकी है। एक समय माओवाद प्रभावित रहा जमुई जिला आज पूरी तरह भयमुक्त हो चुका है।
जहां पहले शाम के बाद लोग घरों से निकलने से डरते थे, वहीं अब सामान्य जीवन पटरी पर लौट आया है। सम्राट चौधरी ने विकास के आंकड़े गिनाते हुए बताया कि 2005 में जहां बिहार में सड़कों की लंबाई करीब छह हजार किमी थी, वह आज बढ़कर 1.40 लाख किमी हो गई है।
बिजली कनेक्शन 17 लाख से बढ़कर 2.16 करोड़ तक पहुंच चुका है। जीविका समूहों के जरिये महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी कई गुना बढ़ी है।
उन्होंने बरनार जलाशय योजना के लिए 2500 करोड़ की स्वीकृति और जमुई में छह हजार करोड़ के स्टील प्लांट की स्थापना की भी जानकारी दी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेंगे।
यह भी पढ़ें- पुरानी माेबाइल खरीदकर उसका डाटा बेचने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगों का भंडाफोड़, आठ आरोपित गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Darbhanga News : राज्यसभा में गूंजा जर्जर सरकारी बसों का मुद्दा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल