कैमूर में अब आशियाने के लिए नहीं भटकेगें पुलिस कर्मी, 9 करोड़ की लागत से बन रहा बैरक
पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला की पहल से कैमूर जिले में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की आवासीय समस्या का समाधान हो रहा है। ...और पढ़ें
-1779730829664_m.webp)
अंतिम चरण में पहुंचा काम। (जागरण)
HighLights
एसपी हरिमोहन शुक्ला की पहल से आवास समस्या का समाधान।
भभुआ पुलिस लाइन में 300 बेड बैरक का निर्माण अंतिम चरण में।
कई थानों में 10-20 बेड के बैरक निर्माण कार्य पूरे।
जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों के आवासीय समस्या के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के स्तर से की गई पहल के सकारात्मक परिणाम अब सामने लगे है।
प्रस्तावित व निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर अब पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों के समक्ष आवास की समस्या नहीं रहेगी।
पुलिस भवन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन भभुआ में नौ करोड़ की लागत से बनने वाले तीन सौ बेड के बैंरक के निर्माण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है।
कहां-कहां बन चुके है बैरक
जिले के भभुआ व मोहनियां में 40 -40 लाख की लागत से बीस-बीस बेड के बैरक के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलाव सोनहन, कुछिला, कुढनी, नुआंव, बेलांव, करमचट, भगवानपुर व चैनपुर थानों में बीस-बीस लाख की लागत से दस बेड के बैरक के निर्माण का कार्य भी पूरा कराया जा चुका है।
चांद थाना में स्वीकृत बीस लाख की लागत से दस बेड के बैरक के निर्माण का कार्य प्रक्रिया में है। दुर्गावती व रामगढ़ थाना में दस बेड के बैरक निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।
उसके तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसकी पुष्टि पुलिस भवन निमार्ण विभाग के कनीय अभियंता प्रवीन कुमार ने की।
यह भी पढ़ें- बिहार में बालू घाटों के बार-बार सरेंडर होने पर सरकार गंभीर, अब ठेकेदारों से पूछेगी अंदर की बात
यह भी पढ़ें- बिहार के महान लोक नर्तक को मरणोपरांत मिला पद्मश्री, चीन युद्ध के समय जगाई थी अलख; नेहरू ने भी की थी तारीफ
यह भी पढ़ें- लालू-तेजस्वी पहली बार गाजियाबाद में दे रहे भोज, ममता-राहुल और अखिलेश को न्योते की Inside Story
सरकार व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में विधि व्यवस्था को और चुस्त बनाने के लिए पुलिस कमिर्यों व पदाधिकारियों को उनके कार्य स्थल के पास ही सभी प्रकार की सुविधाओं युक्त आवास मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इस सुविधा से कर्मी व पदाधिकारी अपने कर्तव्य का पालन और बेहतर ढंग से करेगें।
हरिमोहन शुक्ला, एसपी