खगड़िया में भारी वाहनों पर लगेगी लगाम, 68 सड़कों पर लगाए जाएंगे बैरियर
खगड़िया में तिलाठी सकरोहर पथ सहित 68 सड़कों पर क्षमता से अधिक भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए स्टील बैरियर लगाए जाएंगे। ...और पढ़ें
-1783245161809_m.webp)
HighLights
तिलाठी सकरोहर पथ सहित 68 सड़कों पर लगेंगे स्टील बैरियर।
क्षमता से अधिक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी।
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षति रोकने हेतु यह पहल।
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी के अंतर्गत तिलाठी सकरोहर पथ समेत 68 पथों पर क्षमता से अधिक भारी वाहनों पर लगाम लगाने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। इसको लेकर विभागीय निर्देश बाद पहला तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पथ पर क्षमता से अधिक भारी वाहन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी के द्वारा बेलदौर प्रखंड की सीमावर्ती मधेपुरा जिले के आलमनगर को जोड़ने वाली छह किलोमीटर लंबी तिलाठी सकरोहर पथ के दोनों छोड़ पर हाईट के अनुसार जल्द स्टील बैरियर लगाए जाएंगे। जिससे भारी वाहन इस पथ से होकर नहीं गुजर पाएंगे।
विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत सड़क पुल पुलिया कलवर्ट पर भार क्षमता से अधिक भारी ट्रक, हाईवा के आवागमन होने से सड़क की संरचना, और अन्य परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।
सड़क सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। पथ की उपयोगिता निरूपित जीवनकाल के पूर्व ही समाप्त हो जाती है। इधर तिलाठी सकरोहर पथ के संवेदक छविनाथ कुमार ने बताया कि नौ टन क्षमता वाले पथ पर 70 टन भार क्षमता वाले ट्रक हाईवा का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है। जिससे पथ क्षतिग्रस्त होने लगा है, जल्द पथ के दोनों छोड़ पर बैरियर लगाए जाएंगे
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल गोगरी के कार्यपालक अभियंता मुरलीधर यादव ने बताया विभागीय आदेश बाद तिलाठी सकरोहर पथ समेत 68 रोड को चिन्हित किया गया है। भारी वाहन पर लगाम लगाने के लिए इन जगहों पर स्टील बैरियर जल्द लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।