Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: खगड़िया में तेज आंधी और वर्षा से बदला मौसम, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 06:15 AM (IST)

    Bihar Weather News: खगड़िया के गोगरी और परबत्ता में मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर पेड़ गिरे और ...और पढ़ें

    खगड़िया में हुई बारिश। फोटो जागरण

    खगड़िया में हुई बारिश। फोटो जागरण

    HighLights

    1. खगड़िया में तेज आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत।

    2. आंधी के कारण पेड़ गिरे, कई इलाकों में बिजली गुल।

    3. अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। मौसम के बदले मिजाज के संग मंगलवार को दोपहर बाद गोगरी और परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ जमकर वर्षा हुई। जिससे लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली।

    हालांकि तेज आंधी के साथ हुई वर्षा के कारण कई जगहों पर पेड़ भी गिरे, वहीं बिजली घंटों गुल हो गई। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप थी। दोपहर में हर चीज तपने लगी थी। दोपहर बाद आसमान में बादल का प्रभाव बढ़ने लगा। चार बजे के करीब काले घने बादल छा गए। जिससे लगभग अंधेरा सा हो गया।

    उसके बाद तेज हवा चलने के साथ वर्षा आरंभ हो गई। करीब आधे घंटे तक आंधी के साथ वर्षा होती रही। उसके बाद वर्षा की हल्की बौछार होती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वर्षा के बाद तापमान में कमी देखी गई।

    अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

    मौसम weather forcast के अनुसार अभी आने वाले चार से पांच दिनों तक वर्षा की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। इस दौरान मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।

    मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में 15 जून तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। चक्रवाती परिसंचलन और पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 15 जून तक रोज वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

    खबरें और भी

    खगड़िया जिले में आज बुधवार को भी वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार में हवा की झोंका चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।

    वर्षा बाद घंटों रही बिजली गुल

    वर्षा के बाद जिले के अधिकांश भागों की बिजली गुल हो गई। आंधी व वर्षा आरंभ होने के साथ ही बिजली गुल हो गई। आंधी व वर्षा के कारण विद्युत तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने, तो कहीं अन्य फाल्ट हो जाने के बाद जिले के कई भागों की बिजली घंटों गुल रही। शहर में कुछ देर बाद तो बिजली बहाल हुई, पर आसपास इलाकों के अलावा गोगरी, महेशखूंट आदि जगहों में घंटों बिजली गुल रही।

    यह भी पढ़ें- कटिहार में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 1 की मौत और 5 घायल, 3 घरों को पहुंचा नुकसान

    यह भी पढ़ें- Bhagalpur Weather: भागलपुर में 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, कई जगह मची तबाही