Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 2 करोड़ के विदेशी हीरे जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर न्यू मेची ब्रिज से डेढ़ से दो करोड़ रुपये के तीन विदेशी हीरे जब्त किए हैं। ...और पढ़ें

    बरामद हीरा और अन्य कागजात

    बरामद हीरा और अन्य कागजात

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हीरे जब्त किए।

    2. जब्त हीरों की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये।

    3. एक नेपाली नागरिक और चालक को हिरासत में लिया।

    संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है।

    गुरुवार को न्यू मेची ब्रिज पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी की बार्डर इंटेलिजेंस टीम ने तीन विदेशी हीरे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इस मामले में एक नेपाली नागरिक और वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है।

    एसएसबी के अनुसार, गुरुवार शाम को न्यू मेची ब्रिज पर भारत से नेपाल की ओर जा रही एक मारुति कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन की गहन तलाशी और सामान की स्कैनिंग के दौरान यात्री के बैग से तीन संदिग्ध विदेशी हीरे बरामद हुए।

    पूछताछ में यात्री की पहचान नेपाल के बागमती प्रांत (काठमांडू) निवासी पूर्ण कुमार तामांग और चालक की पहचान नक्सलबाड़ी, दार्जिलिंग (बंगाल) निवासी सुजीत लोहार के रूप में हुई है। पूछताछ में पूर्ण कुमार तामांग ने हीरों पर अपना स्वामित्व स्वीकार किया।

    उसने बताया कि उसका जन्म हांगकांग में हुआ था, लेकिन वर्तमान में वह नेपाली नागरिक है। उसके पास से नेपाली पासपोर्ट और हांगकांग का स्थायी निवासी कार्ड भी मिला है।

    उसने बताया कि वह 21 जून को भारत आया था और पिछले कुछ दिनों से सिक्किम में ठहरा हुआ था। जब एसएसबी अधिकारियों ने हीरों की खरीद और परिवहन से जुड़े वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो आरोपित कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में झोलाछाप ने ली जान, 7 साल की मासूम के सिर के घाव में लगा दिया चीरा; नस कटने से मौत

    यह भी पढ़ें- नेपाल बॉर्डर से सोशल मीडिया तक... उत्तर बिहार में पाकिस्तानी हैंडलर्स का जाल, NIA-ATS अलर्ट