Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज में खौफनाक वारदात: घर के अंदर युवक का सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, मची चीख-पुकार

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर गांव में एक व्यक्ति रिजवान अहमद की घर के भीतर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    रोते बिलखते स्वजन

    रोते बिलखते स्वजन

    HighLights

    1. किशनगंज के बिशनपुर गांव में व्यक्ति की हत्या।

    2. घर के भीतर सिर कुचलकर की गई निर्मम हत्या।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, साक्ष्य जुटाए जा रहे।

    जागरण संवाददाता, किशनगंज। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत स्थित बिशनपुर गांव में शनिवार को घर के भीतर एक व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक रिजवान अहमद के मूल रूप से बहादुरगंज थाना क्षेत्र के टंगटगी गांव का निवासी था। बताया जाता है कि वह पिछले करीब दस वर्षों से बिशनपुर हाईस्कूल चौक के पास अपना घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था।

    दो महीने पहले कुवैत से लौटा था घर

    स्वजनों के अनुसार, रिजवान अहमद करीब दो माह पहले ही कुवैत से घर लौटा था। शनिवार को उसका शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ई र‍िक्‍शा चोरी के आरोप में दिनभर पिटाई: वैशाली में घर पहुंचते ही युवक की मौत, 8 पर आरोप

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में पीपा पुल पर 'खाकी' की आड़ में वसूली; होमगार्ड जवान समेत तीन को पुल‍िस ने दबोचा