Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर-पटना के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन की मांग, रेलवे बोर्ड के सदस्य को सौंपा गया पत्र

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:07 PM (IST)

    पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह से मिलकर भागलपुर-पटना के बीच सुबह में नई सुपरफास्ट ट्रेन चल ...और पढ़ें

    पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार और रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह। फोटो जागरण

    पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार और रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भागलपुर-पटना के बीच सुबह में नई सुपरफास्ट ट्रेन की मांग।

    2. अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाने की अपील।

    3. भागलपुर-किऊल-पटना रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाने का प्रस्ताव।

    संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। भागलपुर-किऊल-पटना रेलखंड पर यात्रा सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाने की दिशा में सोमवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में महत्वपूर्ण पहल की गई।

    पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यावसायिक विकास) डॉ. मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर इस रेलखंड से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं।

    उन्होंने सबसे प्रमुख मांग के रूप में भागलपुर से सुबह के समय पटना के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सुबह पटना जाने वाले यात्रियों, व्यवसायियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए पर्याप्त रेल विकल्प उपलब्ध नहीं हैं।

    नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने से सिल्क सिटी भागलपुर और राजधानी पटना के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक, तेज और समय की बचत करने वाली होगी।

    अमृत भारत एक्सप्रेस

    आशुतोष कुमार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द भागलपुर से शुरू कराने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व रेलवे की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और संभावित परिचालन समय भी जारी किया जा चुका है।

    इसके परिचालन की तिथि घोषित कराने की मांग रखी। इसके अलावा भागलपुर से किऊल और पटना के बीच संचालित सभी मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की गति बढ़ाने की भी मांग की गई।

    उनका कहना था कि ट्रैक और सिग्नलिंग व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों के समय की बचत हो और रेल सेवा अधिक प्रभावी बन सके।

    मांगों पर होगा विचार

    रेलवे बोर्ड सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज कुमार सिंह के प्रयासों से पूर्व में पटना-दुमका एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था। ऐसे में अंग क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी इन प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति मिल सकती है।

    खबरें और भी

    मुलाकात के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने डॉ. मनोज कुमार सिंह को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें- अब दीवारों को बना सकेंगे मखमली और सुंदर, बांका के युवाओं ने बनाई इको-फ्रेंडली 'सिल्क टाइल्स'

    यह भी पढ़ें- अररिया के फारबिसगंज में जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा, 2027 में बन जाएगा एयरपोर्ट; CM सम्राट की घोषणा