Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ सिलेंडर ब्लास्ट में बिहार के मजदूर की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Updated: Wed, 27 May 2026 03:56 AM (IST)

    चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में लखीसराय के सीतारामपुर निवासी मुन्ना कुमार की मौत हो गई। इस दुखद खबर से उनके परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है ...और पढ़ें

    मृतक मुन्ना कुमार। फाइल फोटो

    मृतक मुन्ना कुमार। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। परिवार के भरण-पोषण के लिए चंडीगढ़ कमाने गए युवक की गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मौत की खबर मिलते ही सूर्यगढ़ा प्रखंड के सीतारामपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अमरपुर पंचायत के सीतारामपुर निवासी रामबालक यादव के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

    घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि मुन्ना कुमार पिछले करीब दस वर्षों से चंडीगढ़ में टाइल्स और मार्बल मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था।

    उसकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। हादसे के बाद वृद्ध पिता, पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध पिता भी मजदूरी कर परिवार संभालते रहे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि बुढ़ापे में कमाऊ बेटे का सहारा छिन जाएगा। जानकारी के अनुसार मुन्ना अपने भाई और अन्य मजदूरों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-45 पड़ोल में किराए के मकान में रहकर काम करता था।

    सिलिंडर ब्लास्ट में कमरा ध्वस्त

    सोमवार को बगल के मकान में रखे कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों में अचानक विस्फोट होने लगा। एक के बाद एक चार सिलेंडर फटने से आसपास का इलाका दहल उठा। विस्फोट की चपेट में आकर मुन्ना का किराए का कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और आग की लपटें कमरे तक पहुंच गईं। गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    हादसे में मृतक का भाई सतीश कुमार, धानो यादव के पुत्र महेश कुमार यादव तथा लक्ष्मीपुर गांव निवासी बाल्मीकि यादव के पुत्र मनीष कुमार भी झुलस गए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    बताया गया कि एक कमरे में कुल छह मजदूर रहते थे। घटना के समय दो युवक किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं एक अन्य मजदूर खगड़िया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जो मृतक का रिश्तेदार है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर स्वजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार दर्शन योजना: सरकारी अफसरों को हर 3 महीने में करना होगा टूर, कटिहार के इन स्थलों को मिलेगा नया जीवन  

    यह भी पढ़ें- ईएसआईसी फरीदाबाद अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मौतें, परिजनों ने मांगा जवाब और मुआवजा