Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा के सभी 13 प्रखंडों में बनेंगे मॉडल स्कूल, स्टूडेंट्स को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:06 PM (IST)

    मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीईओ संजय कुमार ने एसबीजेएस हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में 13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय स्थापित होंगे, ज ...और पढ़ें

    जिले के 13 प्रखंडों में बनाए जाएंगे एक-एक मॉडल स्कूल। (AI Generated Image)

    जिले के 13 प्रखंडों में बनाए जाएंगे एक-एक मॉडल स्कूल। (AI Generated Image)

    संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस प्ल्स टू हाईस्कूल का गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रस्तावित मॉडल स्कूल की व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने बताया कि जिले में कुल 13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय संचालित किए जाएंगे। मॉडल स्कूल में नवमी एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

    डीईओ ने बताया कि सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक-एक माडल विद्यालय स्थापित किया जाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

    आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ेंगे विद्यार्थी

    उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, संगीत शिक्षा समेत अन्य सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

    उदाकिशुनगंज के एसबीजेएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुल 12 शिक्षकों की तैनाती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए यूनिफार्म एवं आई-कार्ड अनिवार्य होगा, ताकि अनुशासन और शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ किया जा सके।

    जल्द शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें अनुशासित एवं सक्षम बनाना है। मॉडल स्कूल में जल्द ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि नए सत्र से छात्र-छात्राएं नामांकन लेकर नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें।

    खबरें और भी

    इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय के संचालक कुमार संजय प्रताप की मांग पर डीईओ ने आश्वासन दिया कि अप्रैल माह में ही माडल कस्तूरबा विद्यालय का उद्घाटन कर दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र में वर्ग 9 की छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

    निरीक्षण के दौरान अपर कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार, कुमार संजय प्रताप, शिक्षक संजय कुमार, हरदेव कुमार, मु. साजिद अली, चंद्रहास चांद, सोना कुमार रेणु, मु. राशिद, शेखर सुमन, कौशल कुमार, प्रिया सुमन, प्रियंका प्रेरणा, सोनी कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- पूर्णिया में दिव्यांगों के साथ लापरवाही: बांटी गई बिना हवा वाली ट्राइसाइकिल, लोगों को भीषण गर्मी में धकेलना पड़ा

    यह भी पढ़ें- बांकावासियों को सौगात: बौंसी में 5.45 करोड़ से बना नया अस्पताल, ढाई लाख की आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ