'बाद में निपटना, अभी भोज में विघ्न मत डालो...' सुनते ही मधेपुरा में बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक की मौत
मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड में भोज के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति राम यादव की मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें
-1785642256843_m.webp)
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी प्रवेंद्र भारती व सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह। सौ. ग्रामीण
HighLights
मधेपुरा में भोज के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग।
राम यादव की मौके पर ही मौत, राजकुमार घायल।
युवकों को समझाने पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी।
जागरण संवाददात, मधेपुरा। शंकरपुर प्रखंड की बेहरारी पंचायत के वार्ड संख्या तीन में भोज के दौरान की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे की है। मृतक की पहचान राम यादव (45) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सीने में गोली लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी लेकिन जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज पहुंचते हाय चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, सहदेव यादव के पुत्र राजकुमार (20) को सिर में गोली लगी थी। मेडिकल कालेज में देर रात को आपरेशन के बाद गोली निकाली गई है। राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार पड़ोस में श्राद्ध का भोज चल रहा था। राम यादव भोज में खाना परोस रहे थे। इसी बीच दो युवक हथियार लिए आ धमका और किसी अन्य व्यक्ति को भोज खाने के दौरान हत्या करने की बात करने लगे।

इस बीच एक-दो राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी। यह देख राम यादव दोनों युवकों को समझाने चले गए कि समाज में भोज भात के दौरान यह सब करना ठीक बात नहीं है। जिससे तुमलोगों को दुश्मनी है, उससे बाद में निपटना। अभी भोज में विघ्न मत डालो।

इतना सुनते ही दोनों युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। सीने में गोली लगते ही राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बगल में अपने दरवाजे पर खड़े राजकुमार को सिर में गोली लग गई।
यह भी पढ़ें- वैशाली में नशे की खरीद-फरोख्त को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट-गोलीबारी, 3 लोग घायल
यह भी पढ़ें- भागलपुर में दुकान पर सो रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला: अपराधियों ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस