Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस सिलिंडर से मिलेगा छुटकारा: सहरसा में मधेपुरा से होगी PNG की सप्लाई, खगड़िया के लिए बनेगा अलग प्लांट

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 08:06 PM (GMT+05:30)

    गुवाहाटी-बरौनी गैस पाइपलाइन पूरी होने के बाद कोसी-सीमांचल के छह जिलों में पीएनजी/सीएनजी आपूर्ति शुरू हो गई है। मधेपुरा से सहरसा में घरों तक गैस पहुंचे ...और पढ़ें

    सहरसा में होगी PNG सप्लाई। फाइल फोटो

    सहरसा में होगी PNG सप्लाई। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। गुवाहाटी-बरौनी गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद कोसी-सीमांचल के छह जिले में पीएनजीव सीएनजी गैस की आपूर्ति का काम भी शुरू हो चुका है।

    सीमांचल के किशगनंज, अररिया व पूर्णिया के बाद कोसी के मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में भी घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति की जानी है।

    इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड की बीड़ी रणपाल में सिटी गेट स्टेशन बनाया गया है। मधेपुरा से ही सहरसा में पीएनजी गैस की सप्लाई की जाएगी।

    प्रथम चरण में लक्ष्य 5000 घरों तक PNG पहुंचाने का है। बाद में इसे विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा खगड़िया जिले की दूरी अधिक होने के कारण खगड़िया में अलग से प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन खोजी जा रही है। 

    पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू 

    बीड़ी रणपाल स्थित प्लांट में तैनात इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहायक अभियंता संजय कुमार बताते हैं कि बीड़ी रणपाल प्लांट से के माध्यम से वर्तमान में मधेपुरा जिला मुख्यालय और नगर पंचायत सिंहेश्वर में घरों तक पाइपलाइन बिछाए जा रहे हैं। 

    मधेपुरा शहर में 1032 घरों में गैस की आपूर्ति भी की जा रही है। यहां तीन हजार घरों में आपूर्ति किए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा सिंहेश्वर नगर पंचायत में भी एक हजार घरों में आपूर्ति की जानी है।

    425 घरों में कनेक्शन किया जा चुका है। अब मधेपुरा से ही सहरसा जिले में पीएनजी की आपूर्ती की जानी है। इसके लिए सहरसा में पाइलपालन बिछाने का काम चल रहा है।

    अगले दो महीने में शुरू होगी सप्लाई 

    सहरसा में अगले दो माह में पाइपलाइन बिछाकर गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मधेपुरा के बीड़ी रणपाल स्थिति सिटी गेट स्टेशन से सहरसा में सप्लाई चेन बनाने के लिए सहरसा यादव चौक पर डीआरएस बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    स्थल चयन कर डीआरएस बनाने का का काम शुरू किया जा चुका है। खगड़िया जिले में पाइपलाइन के जरिए घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

    गांवों तक होगी सप्लाई

    IOC के सहायक अभियंता संजय कुमार के अनुसार मंत्रालय ने फिलहाल मधेपुरा और सहरसा में घरों में पीएनजी की सप्लाई का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दे रखा है। बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सुविधा बहाल की जाएगी।

    फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन का काम नहीं हुआ। लोगों की मांग के अनुसार पाइप लाइन का काम होगा और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एलपीजी गैस को लेकर इन दिनों मारामारी चल रही है। ऐसे में पीएनजी गैस के महत्व को समझा जा सकता है।

    PNG गैस की बढ़ी डिमांड

    एलपीजी गैस की किल्लत के बीच अब लोगों का झुकाव पीएनजी की ओर हो रहा है। यही वजह है कि पिछले एक सप्ताह में ढाई सौ लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए कॉल किया है।

    अब लोग स्वयं कनेक्शन के लिए निबंधन करा रहे हैं। मधेपुरा में गौशाला परिसर में डीआरएस बिठाया गया है। जहां से मधेपुरा सदर में लोगों के घरों तक गैस की आपूर्ति की जा रही है।

    इसके अलावा खगड़िया जिले में भी जल्द ही काम शुरू होगा। मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में छह सीएनजी स्टेशन बनाए गए हैं, जो फंक्शनल हो चुका है, जिसमें मधेपुरा में तीन, सहरसा में दो और खगड़िया में एक सीएनजी स्टेशन संचालित है। जहां सीएनजी वाहनों के लिए सुविधा उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की डिमांड, MP ने स्टैंडिंग कमेटी में रखी मांग

    यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को 75 से 80 प्रतिशत उपस्थिति पर मिलेंगे एक अंक