Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश नाकाम, लोगों ने की 2 बदमाशों की जमकर धुनाई

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:58 AM (GMT+05:30)

    जयनगर के महात्मा पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने पेट्रोल लेने के बाद पैसे के विवाद में पिस्तौल निकालकर लूट का प्रयास किया, जिसे पंप कर्मियों और स्थानीय लोगो ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जयनगर थानाध्यक्ष व पुलिस बल। जागरण

    घटनास्थल पर जयनगर थानाध्यक्ष व पुलिस बल। जागरण

    HighLights

    1. जयनगर पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास।

    2. पंप कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर दो बदमाशों को पकड़ा।

    3. पुलिस ने दो पिस्तौल और एक नेपाली नंबर बाइक जब्त की।

    संवाद सहयोगी, जागरण। जयनगर थाना क्षेत्र के कमला वाड़ी गांव के महात्मा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को बदमाशों के बाइक में पेट्रोल लेने के बाद पैसे लेन-देन में हुए विवाद में बदमाशों के द्वारा पिस्तौल निकाल कर पंप कर्मी को धमकाते हुए पिस्तौल के बल पर लूट की कोशिश को पंप कर्मी व आसपास के लोगों ने नाकाम
    कर दिया।

    पंप कर्मी व आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दिया। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पंप कर्मी द्वारा जयनगर व लदनियां थाना पुलिस को दिया गया।

    पहले लदनियां थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों बदमाशों को हिरासत में लेते हुए उसके पास मौजूद पिस्तौल को जब्त किया एवं अपने साथ लदनियां थाना ले गई। कुछ देर बाद जयनगर थानाध्यक्ष रमण कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर पंप कर्मी से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाले के बाद फरार बदमाश के गिरफ़्तारी को लेकर जगह जगह छापामारी अभियान चलाया।

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को चार की संख्या में बदमाशों ने आम आदमी बन कर महात्मा पेट्रोल पंप पहुंचा। बाइक में पेट्रोल लेने के बाद पंप कर्मी से पैसे का लेन देन में पिस्तौल निकाल कर पंप कर्मी को डराने धमकाने के साथ कैश लूट का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    Jaynagar Petrol Pump

    (बदमाश के पास से बरामद पिस्तौल को देखते पुलिस कर्मी। सौ- पंप कर्मी)

    इसी बीच एक अन्य व्यक्ति द्वारा समझाने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने इसके साथ विवाद करने के साथ बात बढ़ गई। इसी बीच पंप कर्मी व आसपास के लोगों ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दिया। जबकि दो अन्य बदमाश फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के सूचना पर लदनियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बदमाशों को हिरासत में ले कर अपने साथ थाना ले गई।

    थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि चार बदमाश था। पेट्रोल लेने के बाद पैसे के लेन-देन के बाद विवाद होने पर बदमाशों द्वारा पिस्तौल निकाल लिया गया।
    उन्होने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कबीर चौक निवासी राकेश कुमार सिंह (22) कोरहिया के टेढ़ा गांव निवासी गोपाल यादव (24) बताया गया है।

    गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो पिस्तौल, तीन कारतूस एक नेपाली नंबर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। इसके साथ दो फरार बदमाश की तलाश जारी है। उन्होंने लूटपाट की बात से इंकार किया।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह खूनी खेल: स्टेशनरी दुकानदार की पूजा करते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- किशनगंज में खौफनाक वारदात: घर के अंदर युवक का सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, मची चीख-पुकार