मुंगेर में मुर्गा कारोबारी की हत्या, झाड़ी में मिला शव; जमीन विवाद-मारपीट के एंगल पर जांच
मुंगेर के कासिम बाजार में 26 वर्षीय मुर्गा दुकानदार अंकित कुमार का शव झाड़ी से बरामद हुआ। पुलिस जमीन विवाद और शनिवार रात हुई मारपीट सहित विभिन्न पहलुओ ...और पढ़ें
-1783232160104_m.webp)
रोते बिलखते स्वजन
HighLights
मुंगेर में 26 वर्षीय मुर्गा दुकानदार अंकित कुमार की हत्या।
शव झाड़ी से बरामद, सिर पर गंभीर चोट के निशान।
पुलिस जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रही।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब 26 वर्षीय युवक अंकित कुमार का शव झाड़ी से बरामद हुआ। मृतक खोजा बाजार निवासी भीम यादव का पुत्र था और मनियां चौराहा पर मुर्गा की दुकान चलाता था।
घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक के पिता भीम यादव ने पड़ोस की सरिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। वहीं, उन्होंने बताया कि शनिवार रात कर्बला क्षेत्र के एक मोमोस दुकानदार से मुर्गे का मीट खरीदने को लेकर अंकित की कहासुनी और मारपीट भी हुई थी।

(घटना स्थल पर मौजूद लोग)
परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था, लेकिन रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ी में शव पड़े होने की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जमीन विवाद और शनिवार रात हुई मारपीट सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
खबरें और भी
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। अंकित दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।