शिवहर में चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पारिवारिक विवाद में एक की मौत; 2 की हालत गंभीर
शिवहर के फतहपुर नया टोला में पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई और स्वजनों ने अमरेंद्र सहनी (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें
-1783228625048_m.webp)
सदर अस्पताल में भर्ती लोग
HighLights
शिवहर में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति की हत्या।
चचेरे भाई और स्वजनों ने पीट-पीटकर मार डाला।
घटना में छह लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर शहर के वार्ड 23 फतहपुर नया टोला में पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई व स्वजनों ने लाठी-डंडों व लोहे के राड से पीट-पीटकर अमरेंद्र सहनी (50 ) की हत्या कर दी। वहीं इस घटना में मृतक के भाई व एक महिला सहित दोनों पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए।
इनमें मृतक अमरेंद्र सहनी के भाई चुनचुन सहनी (30), के अलावा हरिकिशोर सहनी (32), पत्नी रूबी देवी (30 वर्ष), शिवनाथ साहनी (55 वर्ष) सहित दो अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में चल रहा है, इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव है। घटना की सूचना के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर फतहपुर व नगर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया हैं कि रविवार की रात खाना खाने के बाद अमरेंद्र सहनी का चचेरे भाई हरिकिशोर सहनी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के स्वजन भी आपस में झगड़ने लगे। दोनों ओर से लाठी-डंडो व लोहे के राड चलने लगे। जिसमें अमरेंद्र सहनी सहित छह लोग जख्मी हो गए।
खबरें और भी
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर पहुंचाया। जहां से अमरेंद्र सहनी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
स्वजन उसे लेकर मुजफ्फरपुर जा ही रहे थे कि रास्ते में अमरेंद्र सहनी की मौत हो गई। स्वजनों के शव लेकर शिवहर पहुंचने के बाद तनाव और अधिक बढ़ गया।एसडीपीओ अनुशील कुमार के अनुसार, घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।