मुंगेर DSP ने संवारा गरीब बच्ची का भविष्य: प्राइवेट स्कूल में कराया एडमिशन, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का संकल्प
मुंगेर के ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने एक मजदूर की बेटी गुंजा कुमारी को निजी स्कूल में दाखिला दिलाकर उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है। ईद क ...और पढ़ें

DSP प्रभात रंजन, गरीब मां-बेटी और टीचर। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार के मुंगेर में ट्रैफिक DSP प्रभात रंजन की एक पहल ने पूरे देश का दिल जीत लिया है. उन्होंनेपढ़ाई में रूचि रखने वाली झोपड़पट्टी निवासी मजदूर श्रवण मंडल की दो वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी का नामांकन एक निजी विद्यालय में कराया। इसके साथ ही उसके शिक्षा में आने वाले व्यय को भी वहन करने का बीड़ा उठाया।
शनिवार को ईद की छुट्टी के बावजूद कोणार्क मोड़ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के प्राचार्य से अनुरोध कर स्कूल खुलवाया और बच्ची का नामांकन कराया। नामांकन शुल्क इक्कीस सौ रुपया स्कूल में जमा करते हुए बच्ची को स्कूल बैग, वाटर बोतल, पैंसिल और किताब दिलाया।
ट्रैफिक डीएसपी ने प्रधानाध्यापक राजेश मंडल को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि उस बच्ची की फीस उनसे फोन कर ले ली जाए।
सड़क में हुई बच्ची से मुलाकात
प्रभात रंजन ने बताया कि शुक्रवार को वे कोतवाली थाना के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। सड़क किनारे खड़ी उक्त बच्ची अपनी मां के साथ थी तथा उन्हें गौर से देख रही थी। बच्ची वर्दीधारी को देख डर भी नहीं रही थी।
उन्होंने बच्ची को बुला कर एक पैकेट बिस्किट दिया। बावजूद बच्ची बिना डरे एकटक उन्हें ही देख रही थी। इसके बाद उन्होंने बच्ची का नाम पूछा, "पढ़ती हो?" तो उसने "ना" में जवाब दिया।
मां ने जताई पढ़ाने की इच्छा
पास खड़ी बच्ची की मां दुर्गा देवी से पूछा, "बच्ची को पढ़ाना चाहते हैं?" तो मां ने "हां" कहा। उसी वक्त उन्होंने उक्त बच्ची को पढ़ाने का निश्चय किया और पिता का नाम तथा पता पूछा। शनिवार को ईद का अवकाश के बावजूद बच्ची का नामांकन निजी विद्यालय में कराया।
खबरें और भी
मां दुर्गा देवी बच्ची का नामांकन होने पर खुश दिखी। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जब तक गूंजा पढ़ेगी उसकी पढ़ाई का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।
यह भी पढ़ें- कामदा एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी देंगे फूलबंगला में दर्शन, स्वामी हरिदास ने शुरू की थी परंपरा
यह भी पढ़ें- VB-G-RAM-G योजना: बांका में मटेरियल सप्लाई करने वाले वेंडर्स का चयन, 7 अप्रैल तक करें आवेदन