श्रावणी मेला में जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, डॉग स्क्वॉड से की जा रही जांच
श्रावणी मेला शुरू होते ही जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवरियों और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डॉग स्क ...और पढ़ें
-1785413287468_m.webp)
HighLights
श्रावणी मेला के कारण जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी।
कांवरियों और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा रही।
डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन जांच अभियान जारी।
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होते ही जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। कांवरियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है।
प्लेटफार्मों पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामानों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद से वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पोर्टिको परिसर और सभी चारों प्लेटफार्मों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। लावारिस वस्तुओं और यात्रियों के बैग की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके।
प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इसे देखते हुए स्टेशन परिसर, ट्रेनों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेल पुलिस या आरपीएफ को दें। अभियान में सुमन कुमार, डाग स्क्वॉड के सुनील पासवान, मुंगेरीलाल चौधरी समेत रेल पुलिस के कई जवान शामिल रहे।