Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में नन्हें कांवड़ियों का निकला जत्था, भगवा कपड़े पहनकर निकले बच्चे; बोलबम के जयघोष से गूंजा शहर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:47 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में रमणा देवी मंदिर से पहली बार नन्हे कांवड़ियों का विशाल जत्था बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। भगवा वस्त्र पहने बच्चों ने "बोल बम" के ज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में पहली बार नन्हे कांवड़ियों का विशाल जत्था।

    2. रमणा देवी मंदिर से बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना।

    3. बच्चों ने भगवा वस्त्र में "बोल बम" का जयघोष किया।

    गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। सावन की धार्मिक आस्था के बीच रविवार को मुजफ्फरपुर ने एक ऐतिहासिक और भावुक पल देखा। शहर के रमणा देवी मंदिर से पहली बार इतने बड़े स्तर पर नन्हे कांवड़ियों का जत्था बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।

    श्रद्धालुओं का कहना था कि शहर में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों का कांवड़िया जत्था एक साथ बाबा गरीबनाथ के लिए निकलते नहीं देखा।

    रवाना होने से पहले नन्हे कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भगवा वस्त्र धारण किए बच्चे "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। डीजे पर बज रहे शिव भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

    नन्हे कांवरियों के साथ उनकी माताएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी भी पूरे रास्ते जत्थे के साथ चलकर व्यवस्था संभालते रहे।

    श्रद्धालुओं ने इसे बाबा गरीबनाथ के प्रति बढ़ती आस्था का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि नई पीढ़ी में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कृति के संस्कार मजबूत करने की दिशा में यह पहल प्रेरणादायी है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर यह ऐतिहासिक यात्रा शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 50 से अधिक जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात

    यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ के भक्त ध्यान दें... रविवार और सोमवार को नहीं मिलेगी यह खास सुविधा