Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील बनाइए, जीतिए नकद इनाम: श्रावणी मेला ऐप प्रचार के लिए मुजफ्फरपुर में प्रतियोगिता का आयोजन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर नगर निगम श्रावणी मेला ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक रील प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा श्रावणी मेला ऐप प्रचार हेतु रील प्रतियोगिता।

    2. डिजिटल क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स को नकद पुरस्कार जीतने का मौका।

    3. ऐप का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं देना।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेला ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

    यह आयोजन श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान डिजिटल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। सभी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम एवं फेसबुक क्रिएटर्स, व्लागर्स तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे नगर भवन (सिटी पार्क के समीप) में श्रावणी मेला ऐप का लाइव डेमो प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद करेंगे तथा प्रतियोगिता की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

    विजेताओं का चयन रील पर प्राप्त व्यूज, लाइक्स एवं शेयर के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला ऐप श्रद्धालुओं को एक ही मंच पर सुरक्षित, सरल एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मुजफ्फरपुर नगर निगम की एक महत्वपूर्ण पहल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 80 रुपये में किलो चूड़ा और 400 पेड़ा, अशोकधाम आने वाले कांवड़ियों के लिए खाने-पीने के सामानों का रेट फिक्स

    यह भी पढ़ें- कांवड़िया पथ पर अश्लील डांस के लिए बंगाल-नेपाल से लाई जा रहीं डांसर; बांका में सिंडिकेट एक्टिव