Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने को अनशन नौवें दिन भी जारी, एमपी खुशबू ओली ने संसद में उठाया मुद्दा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM (GMT+05:30)

    Nepal Muslim Reservation Protest: नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने और सुनसरी घटना में न्याय की मांग को लेकर काठमांडू में आमरण अनशन नौवें दिन भी जा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. काठमांडू में मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ अनशन नौवें दिन।

    2. सांसद खुशबू ओली ने संसद में उठाया गंभीर मुद्दा।

    3. राष्ट्रीय मधेसी आयोग ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।

    अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Nepal Muslim Reservation Protest: नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में हुई हिंसक घटना के विरोध में काठमांडू के माइतीघर मंडला में आमरण अनशन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा।

    राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव नेपाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने और सुनसरी घटना में न्याय की मांग को लेकर लगातार अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए नेपाल के विभिन्न सीमावर्ती जिलों से लोग बड़ी संख्या में काठमांडू पहुंच रहे हैं।

    राष्ट्रीय मधेसी आयोग का समर्थन

    अनशन स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय मधेसी आयोग के अध्यक्ष विनय दत्त ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों को अविलंब संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सुनसरी घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की।

    Khusboo oli Nepal MP

    संसद में गूंजा अनशन का मुद्दा

    राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद खुशबू ओली ने प्रतिनिधि सभा में इस आमरण अनशन के विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आंदोलनकारियों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए तत्काल वार्ता शुरू की जाए। संवाद के माध्यम से ही इस बढ़ते तनाव और गतिरोध का स्थाई समाधान निकाला जा सकता है।

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर चिंता

    आयोग के अध्यक्ष विनय दत्त ने नेपाल में बढ़ रही अवैध आर्थिक गतिविधियों और घुसपैठ को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा पार से होने वाली गैरकानूनी गतिविधियां और अवैध अप्रवासन नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। सरकार को इन संवेदनशील विषयों पर तथ्यों पर आधारित कड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है।

    खबरें और भी

    nepal muslim reservation protest hunger strike mp khushboo  १oli

    मांगे पूरी होने तक आंदोलन

    फिलहाल सरकार की ओर से संसद में उठे सवालों या आंदोलनकारियों की मांगों पर कोई औपचारिक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक सुनसरी कांड के दोषियों पर कार्रवाई और आरक्षण संबंधी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक अनशन जारी रहेगा। रौतहट, सिराहा, धनुषा और सप्तरी समेत कई जिलों से आए लोग लगातार अनशन स्थल पर डटे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- नेपाल में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने और आयोग भंग करने के लिए आमरण अनशन, सुनसरी हिंसा से बिगड़ी स्थिति

    यह भी पढ़ें- नेपाल में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के लिए जारी अनशन को पूर्व उपप्रधानमंत्री समेत कई का समर्थन