Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीविका समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: पोल्ट्री योजना के तहत बांटे गए चूजे, दूसरे चरण में 100 सदस्यों को लाभ

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

    एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की एकीकृत पोल्ट्री विकास योजना लागू की ग ...और पढ़ें

    तेल्हारा में पोल्ट्री योजना के तहत चूजों का वितरण। (AI Generated Image)

     तेल्हारा में पोल्ट्री योजना के तहत चूजों का वितरण। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, तेल्हाडा (नालंदा)। एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाडा पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की राज्य योजना “एकीकृत पोल्ट्री विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    इस योजना के अंतर्गत जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 28 दिन के 45-45 चूजों का वितरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में कुल 100 सदस्यों को इसका लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    तेल्हाड़ा स्थित पोल्ट्री मदर यूनिट में इस योजना को सफल बनाने के लिए वर्तमान में 2225 चूजों का पालन-पोषण किया जा रहा है। इससे पूर्व नवंबर माह में पहले चरण के तहत 2550 चूजों का वितरण किया गया था, जिससे लाभुक महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला है।

    योजना से जुड़कर महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि स्वरोजगार के नए अवसर भी उनके लिए खुल रहे हैं। योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ प्रेमचंद प्रसाद, क्षेत्रीय समन्वयक बिनीता राज एवं सामुदायिक समन्वयक शोभा कुमारी ने पोल्ट्री यूनिट का निरीक्षण किया।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ महिलाओं की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

    वहीं, लाभुक महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की योजनाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: अप्रैल का ‘पावर कनेक्शन’: नीतीश कुमार के सियासी सफर में फिर दिखा बड़ा टर्निंग प्वाइंट

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में फसल बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार