Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा के मेसकौर सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 03:19 PM (IST)

    नवादा के मेसकौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने इसका उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, मेसकौर (नवादा)। मेसकौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने फीता काटकर किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण करना है।

    टीका लगने से खतरे की संभावनाओं में कमी

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि सही उम्र में यह टीका लगने से भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान से अवश्य जोड़ें।

    अभियान के तहत मेसकौर निवासी दीपक कुमार की पुत्री हिमानी कुमारी को पहला टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई।

    चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि यह अभियान अगले तीन महीनों तक लगातार चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर हेल्थ मैनेजर, एएनएम, अकाउंटेंट सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और टीकाकरण को सफल बनाने में जुटे दिखे। यह पहल क्षेत्र की किशोरियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- CM नीतीश के बिहारशरीफ दौरे को लेकर कई इलाकों में रेड जोन का एलान, ड्रोन और एयरबैलून उड़ाने पर रोक

    यह भी पढ़ें- मोतिहारी में कांग्रेस का हल्ला बोल, अमेरिका से कच्चा तेल खरीदने पर पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला