Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 22000 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी बहाली, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:18 PM (GMT+05:30)

    राज्य कैबिनेट ने 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका पदों पर बहाली को मंजूरी दी है। इससे आंगनबाड़ी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और महिलाओं व बच्चों तक ...और पढ़ें

    बिहार में 22000 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी बहाली

    बिहार में 22000 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी बहाली

    HighLights

    1. राज्य कैबिनेट ने 22 हजार से अधिक पदों को मंजूरी दी।

    2. आंगनबाड़ी व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

    3. महिलाओं और बच्चों के लिए योजनाएं प्रभावी होंगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि राज्य कैबिनेट ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के 22 हजार से अधिक पदों पर बहाली का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

    इससे आंगनबाड़ी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा महिलाओं एवं बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। जदयू की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी इस मौके पर उपस्थित थीं।

    समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अधिकांश लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई है। कुछ लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण में तकनीकी अथवा अन्य कारणों से समस्या आने के कारण राशि हस्तांतरण प्रभावित हुआ है, उनके मामलों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक मामले का सत्यापन कर सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में शीघ्र राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Mining Constable Job: बिहार में 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती, अवैध खनन पर लगेगी लगाम

    यह भी पढ़ें- बिहार में 51,600 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, स्टील हब बनाने के साथ न्यूक्लियर एनर्जी को भी मिलेगा बढ़ावा