बिहार पुलिस का 'तस्कर' सिपाही रांची से गिरफ्तार, वर्दी पहनकर खुद चलाता था करोड़ों का ड्रग्स सिंडिकेट
पटना पुलिस ने 25 करोड़ रुपये के स्मैक बरामदगी मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक को रांची से गिरफ्तार किया है। वह खाकी की आड़ ...और पढ़ें
-1779383609493_m.webp)
बिहार पुलिस का सिपाही गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। करीब दो माह पूर्व आलमगंज और रामकृष्ण नगर क्षेत्र से बरामद करीब 25 करोड़ रुपये के स्मैक बरामदगी मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश को पटना पुलिस की विशेष टीम ने झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है।
वह मूल रूप से नवादा का रहने वाला है। मार्च माह में पुलिस ने दो ठिकानों से 1.661 किलोग्राम स्मैक और 19.5 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया था।
जो कच्चा माल बरामद किया गया है, उसे पावर, कट पत्थर एवं पाउडर बोलते हैं। यह विभिन्न रूपों में था। इसमें रसायन मिलकर इससे 38 किलोग्राम स्मैक तैयार किया जाना था।
इस मामले में दो आरोपित जितेंद्र कुमार और नितीश कुमार को गिरफ्तार किया था। स्मैक के साथ ही एक पिस्टल, एक कट्टा, दो मैग्जीन, इलेक्ट्रानिक तराजू, 2.15 लाख नकद, 12 मोबाइल, सात बैंकों के चेक, सात पासबुक और नशीली दवा भी जब्त किया गया था।
चेक से हुआ खुलासा
वहां से मिले 19 लाख रुपये के दो चेक पर लिखे नाम का सत्यापन करने पर पुलिस भी दंग रह गई। वह चेक पुलिसकर्मी ऋषिकेश कुमार के नाम का था, जो पीटीसी (प्रोमोशनल ट्रेनिंग कोर्स) में था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
आरोप है कि वह खाकी की आड़ में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट संचालित कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच के अनुसार स्मैक की खेप ले जाने के दौरान ऋषिकेश खुद पुलिस वर्दी पहनकर तस्करों के साथ गाड़ी में चलता था।
खबरें और भी
वर्दी का फायदा उठाकर वाहन पुलिस जांच से आसानी से निकल जाते थे। पुलिस के अनुसार जुलाई 2025 में गया से भागलपुर तबादले के बाद उसने योगदान नहीं दिया और फरार हो गया था।
सिपाही के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज मिले
पटना के आलमगंज व रामकृष्ण नगर स्थित ठिकानों पर छापेमारी में उसके बैंक दस्तावेज, चेकबुक व सर्विस रिकार्ड बरामद हुए हैं। जेल में बंद कुख्यात अपराधी दादा के इशारे पर हो रहा था।
पुलिस के मुताबिक स्मैक बनाने का कच्चा माल यूपी के मुगलसराय व गाजीपुर से मंगाया जाता था। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- बिहार की सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगी बेहतर सुविधा
यह भी पढ़ें- Bihar Police Transfer Scam: तीन पुलिस अफसरों के फर्जी तबादले का आदेश वायरल, पुलिसकर्मी गिरफ्तार