Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    Updated: Sun, 31 May 2026 06:05 AM (IST)

    बिहार में 50 लाख से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल किसानों को डिजिटल पहचान प्र ...और पढ़ें

    बिहार में फार्मर आईडी। फोटो एआई जनरेटेड

    बिहार में फार्मर आईडी। फोटो एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण।

    2. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा किसानों को।

    3. डिजिटल पहचान से भूमि विवादों में कमी आएगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में अब तक 50 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों की सटीक पहचान और उनका डिजिटल रिकार्ड तैयार हो रहा है।

    पहल का लाभ यह है कि फार्मर आइडी होने से खाद, बीज, ऋण एवं फसल सहायता का लाभ बिना किसी अड़चन के सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगा। इससे उनमें आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। फार्मर रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों से जुड़ी सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा।

    30 जून तक चलने वाले अभियान को लेकर माना जा रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री का यह विशेष अभियान किसानों को डिजिटल पहचान देगा। फार्मर रजिस्ट्रेशन से भूमि विवादों को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

    88.40 लाख किसानों का हो चुका है ई-केवाईसी

    राज्य में 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदियां कायम हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर अभी तक 88 लाख 40 हजार किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है, जिनमें अब तक 50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बन गई है।

    शेष किसानों की फार्मर आइडी बनाने के लिए राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। फार्मर आइडी बन जाने से किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी। फार्मर रजिस्ट्री होने पर किसानों की जमीन का परिमार्जन भी आसान हो जाएगा और उन्हें इसके लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- पटना के बहादुरपुर थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ चोरी का आरोपी, रातभर ढूंढती रही पुलिस

    यह भी पढ़ें- सुपौल में तकनीकी शिक्षा को मिली नई उड़ान, पॉलिटेक्निक कॉलेज को AICTE की मंजूरी; 360 सीटों के लिए जल्द होंगे आवेदन

    खबरें और भी