Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP List: भाजपा ने बिहार में उम्मीदवारों का किया एलान, चौबे का काटा टिकट तो गिरिराज पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 09:24 PM (GMT+05:30)

    भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आखिरकार बिहार में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बेगूसराय सीट पर एक बार फिर गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। ...और पढ़ें

    गिरिराज को बेगूसराय तो नित्यानंद राय को उजियारपुर से दिया टिकट।
    गिरिराज को बेगूसराय तो नित्यानंद राय को उजियारपुर से दिया टिकट।

    जागरण टीम, पटना। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आखिरकार बिहार में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने हिस्से की सभी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। 

    भाजपा ने बेगूसराय सीट पर एक बार फिर गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है, जबकि वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से एक बार फिर मैदान में उतारा है।

    पश्चिमी चंपारण सीट पर भाजपा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय को उजियारपुर, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी और पाटिलिपुत्र से रामकृपाल यादव व आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को टिकट दिया है।

    इन प्रमुख नामों के अलावा, भाजपा  ने मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद, महराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और सासाराम से शिवेश राम को टिकट दिया है।

    अश्विनी चौबे का कटा टिकट

    भाजपा ने इस बार चार नए चेहरों को मैदान में उतारा है। जिन सांसदों का टिकट कटा है, उनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का है। अश्विनी चौबे की जगह भाजपा ने इस बार पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी पर भरोसा जताया है।

    इसके अलावा, मुजफ्फरपुर सीट पर अजय निषाद की जगह राजभूषण निषाद को टिकट दिया है। वहीं सासाराम से छेदी पासवान का टिकट इस बार कट गया है। उनकी जगह शवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा ने बिहार में अपने उम्मीदवारों का किया एलान, गिरिराज को बेगूसराय तो नित्यानंद राय को उजियारपुर से दिया टिकट

    'Lalu Yadav बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन', राजद के सिंबल बांटने पर महागठबंधन में बवाल

    Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

    Tejashwi Yadav की बेटी का बर्थडे मनाने परिवार संग दिल्ली निकले लालू, कुर्ता फाड़ होली की राह तकते रह गए कार्यकर्ता

    खबरें और भी