यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar की NDA में वापसी का बड़ा संकेत? BJP नेता ने दरवाजे खुलने को लेकर कही ये बात
Bihar Politics बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख को लेकर अटकलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों से साफ है कि प ...और पढ़ें

HighLights
- सियासी अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी सधे हुए अंदाज में बढ़ रही आगे
- भाजपा सांसद के बयान ने सियासी कयासों को और दी हवा
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एनडीए (NDA) में वापस आने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसे लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने पार्टी के दरवाजे बंद होने को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है।
उनका कहना है कि राजनीति में जैसे दरवाजे बंद होते हैं, वैसे ही खुल भी जाते हैं। भाजपा सांसद के इस बयान ने महागठबंधन में टूट के कयासों को सतह पर ला दिया है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि अब देखना होगा कि नीतीश कुमार क्या रुख अपनाते हैं।
राजनीति में दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है : सुशील मोदी
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि राजनीति में यदि दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है। उन्होंने कार्यसमिति की बैठक बुलाए जाने के सवाल पर कहा कि यह तो रूटीन है। कार्यसमिति की बैठक हर दो-तीन महीने में होती है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। कुछ भी हो सकता है। लेकिन अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। हम लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
नीतीश कुमार यदि एनडीए में वापस आते हैं तो उसके लिए क्या शर्तें होंगी? इस सवाल के जवाब में सुशील मोदी ने कहा कि दरवाजा बंद होता है तो खुलता भी है और खुलता है तो बंद भी होता है। ऐसे में कब खुलेगा, कब बंद होगा, इन सारी चीजों के बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।